प्रतापगढ़: बड़ी बहन को विदा कर लौट रही किशोरी की सड़क हादसे में मौत, चालक भी नहीं बचा

इलाहाबाद। प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। ट्रैक्टर और बोलेरो में जोरदार टक्कर होने के बाद दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में ससुराल से दुल्हन को विदा कराकर लौट रही दुल्हन की बहन व चालक शामिल हैं, जबकि 12 अन्य परिजन भी घायल हुए हैं। इनमें 8 लोगों की हालत गंभीर है, सभी को इलाज के लिए इलाहाबाद लाया गया है। दुर्घटना कुंडा के खेमी पुर गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने हुई है। ट्रैक्टर से आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए। हादसे के बाद बोलेरो के पीछे चल रही दूसरी गाड़ी में परिजन सवार थे। वह तत्काल मदद के लिए पहुंचे और घायलों को चीख-पुकार के बीच बाहर निकाला जाने लगा, लेकिन तब तक साधना उम्र 18 व चालक प्रमोद उम्र 40 की मौत हो चुकी थी।

pratapgarh road accident 2 died

गए थे दुल्हन को विदा कराने
रायबरेली सलवन निवासी रामेश्वर प्रसाद की बेटी पूनम की शादी कुंडा केरावतपुर में हुई थी। पूनम को विदा कराने के लिए मायके से दो गाड़ियों में परिजन आए थे। ससुराल से पूनम को विदा कराने के बाद दोनों गाड़ियों से परिजन घर के लिए रवाना हो गए, लेकिन जैसे ही वह खेमीपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

pratapgarh road accident 2 died

दोनों वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि अनियंत्रित होकर दोनों सड़क पर पलट गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई राहगीर और पेट्रोल पंप के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़े। तब तक पीछे चल रही परिजन भी भाग कर आ गए और लोगों को बाहर निकाला जाने लगा। सूचना पर पुलिस भी एंबुलेंस के साथ पहुंची और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत खराब होने पर गंभीर घायलों को इलाहाबाद ले जाया गया। लगभग 6 लोगों को परिजन NTPC ऊंचाहार में इलाज कराने के लिए ले गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+