प्रतापगढ़: मासूम बेटे के सामने मां-बाप की गोली मारकर हत्या, दो दिन पहले मुंबई से लौटा था पिता
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ में कल का दिन अपराधियों का रहा। बेखौफ बदमाशों का आतंक लगातार जारी है। दिनदहाड़े बैंक में 6 लाख की डकैती के कुछ देर बाद ही इसी इलाके में बेख़ौफ़ दबंगों ने महज 6 साल के मासूम बेटे की आंखों के सामने घर के सामने युवा दंपती को गोली मारकर हत्या कर दी और हत्यारे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। डबल मर्डर की वारदात से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। दोनों वारदातें अंतु कोतवाली इलाके की हैं। डक़ैती जगेशरगंज में हुई तो वहीं डबल मर्डर गड़वारा बजार में पुलिस चौकी से चन्द कदमों की दूरी पर हुआ।

बताया जा रहा है कि यह हत्या जमीनी विवाद के चलते हुई है और मृतक का नाम जय सिंह और उनकी पत्नी प्रीतम है। जय सिंह का गांव के ही कुछ लोगों से काफी दिनों से गड़वार बाजार में स्थित बेशकीमती जमीन का विवाद चल रहा था। अभी दो दिन पहले ही जय सिंह मुम्बई से घर आया था। आज बलेरो सवार आधा दर्जन असलहा धारी दबंगों ने जय सिंह के घर पहुंचे और जय सिंह पर हमला बोल दिए इतने में पति की मदद को बैट लेकर दौड़ी पत्नी प्रीतम तो मृतक का मासूम बेटा मां को रोकने लगा लेकिन प्रीतम अपने मासूम बेटे की आवाज अनसुनी करके सुहाग की रक्षा के लिए दबंगों से भिड़ भी भिड़ गई।
तब तक दबंगों ने असलहा निकाल कर दोनों की खोपड़ी उड़ा दी। वार इतना जबरदस्त था की दोनों का भेजा दूर जाकर गिरा। मौत के बाद दबंग फरार हो गए। अपने मां-बाप की हत्या होते मासूम की कातर निगाहें देख रही थीं लेकिन मासूम के दिल की चीख सुनने वाला कोई नहीं था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। अपने माँ बाप की इकलौती सन्तान थी जिसके जमीन पर पहले से ही पड़ोसियों की नजर थी। पुलिस भी इसे जमीनी विवाद से जोड़कर देख रही है और जल्द ही हत्या का खुलासा करने का दावा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications