ऑनलाइन लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाला प्रदीप सिंघल गिरफ्तार

मेरठ। लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी करने वाले महाठग प्रदीप सिंघल को साइबर क्राइम सेल ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से कुछ कागजात भी बरामद कर लिए हैं जबकि अभी इस ग्रुप के कई सदस्य अभी फरार हैं जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस काम कर रही है।

नोटबंदी का उठाया फायदा

नोटबंदी का उठाया फायदा

प्रदीप सिंघल ने नोटबंदी के महासंकट के दौरान भी आसानी से पैसा कमाने का प्लान बना लिया। अपने साथी ललित शर्मा, राजकुमार यादव और सोनिया सिंह जैसे 11 लोगों के साथ मिलकर गाजियबाद में एस्टोनिश डिजिटल एडवर्टाइजमेंट नाम से एक ऑनलाइन कम्पनी शुरू कर दी। इन्होंने लोगो को गाड़ी, विश्व भ्रमण और पैसे डबल करने का झांसा दिया जिसमें इन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये अपने बैंक अकाउंट में डलवाकर अपनी साइट पर यूजर और पासवर्ड दे दिया जिसमें कुछ विज्ञापन पर लाइक करके प्रति विज्ञापन पर 5 रुपए प्राप्त होने का झांसा दिया।

लोगों से पैसा लेकर कंपनी बंद की

लोगों से पैसा लेकर कंपनी बंद की

काफी लोगों ने कमाई इनको देकर काम शुरू कर दिया जिसके बाद इन्होंने करोड़ों रुपये एकत्र करके कम्पनी बंद कर दी जिसमें मेरठ के कस्टमर ने इनके खिलाफ थाना नौचंदी में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद कंपनी के फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया।

साइबर क्राइम सेल ने किया खुलासा

साइबर क्राइम सेल ने किया खुलासा

पुलिस अधिकारियों की मानें तो इस कम्पनी की जांच साइबर क्राइम सेल ने की जिसमें खुलासा हुआ कि ये कम्पनी फर्जी थी। इसका कोई रजिस्ट्रेशन नहीं था और इन्होंने मनी डबल के नाम पर करोड़ों रुपए ठग लिए जिसमें इनके बैंक अकाउंट में काफी पैसे थे। साथ ही इन्होंने 4 बैंकों के खाते खुलवाए थे और चारों खातों में 30 करोड़ रुपये का लोन भी लिया था जिसकी परतें अब खुलनी शुरू हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+