प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना की कानपुर में शुरुआत, ग्रामीणों को मुफ्त बिजली कनेक्शन

कानपुर। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के लिए प्रधानमंत्री की सौभाग्य योजना का शुभारम्भ कानपुर में किया गया। सौभाग्य योजना के लाभार्थियों को मेगा कैम्प लगाकर प्रमाण पत्र वितरित किये गए। मेगा कैम्प का शुभारम्भ कैबनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने किया और क्षेत्र के लोगों से अपील की कि सरकार आपको मुफ्त बिजली कनेक्शन का तोहफा दे रही है तो आपको भी अपनी खपत के अनुसार बिजली का बिल चुकाना अनिवार्य होगा क्योंकि केस्को अभी घाटे में चल रहा है, आपके भुगतान करने से यह फायदे में हो जायेगा।

Pradhanmantri Saubhagya Yojna started in Kanpur, Uttar Pradesh

कानपुर के पनकी रतनपुर इलाके के बिजली सबस्टेशन पर कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी और क्षेत्र की भाजपा विधायिका नीलिमा कटियार सौभाग्य योजना के अंतर्गत प्रमाणपत्र बाँटे। केस्को (कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी) ने सौभाग्य योजना में शहरी ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया है जिससे हर घर को रौशनी मिल सके। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की इस योजना से देश के हर उस घर में बिजली जलेगी जिसमें पक्की छत भी न हो।

Pradhanmantri Saubhagya Yojna started in Kanpur, Uttar Pradesh

केस्को एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि सौभाग्य योजना के अंतर्गत शहरी ग्रामीण क्षेत्रों के उन बीपीएल धारक गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है जो इसके पात्र हैं। इस योजना के तहत गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन, बिजली की केबल, डिजिटल मीटर, बिजली का बोर्ड और एलईडी बल्ब दिया जा रहा है।

Pradhanmantri Saubhagya Yojna started in Kanpur, Uttar Pradesh

कानपुर नगर में आज 4 वृहद कैम्प लगाकर इस योजना की शुरुआत की गई है। एपीएल कार्ड धारको को इस योजना के अंतर्गत 500 रूपए में ये सुविधा मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+