यूपी: गांव के प्रधान ने महिला से की दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने नहीं किया केस दर्ज

बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर में दबंगो के हौसले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। यहां दबंगो की छेड़खानी से तंग आकर एक महिला ने अपने बच्चों के साथ खुदकुशी की धमकी दी है। महिला ने अपने ही गांव के प्रधान पर घर में घुसकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया उसे पुलिस ने जांच का भरोसा देकर वापस भेज दिया है।

Pradhan tried to rape woman, police did not file case

मामला कोतवाली उतरौला क्षेत्र के परसपुर गांव का है। महिला का पति रोजगार के सिलसिले में महाराष्ट्र में रहता है। अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहने वाली महिला ने गांव के ही प्रधान कलीम पर घर में घुसकर बलात्कार करने और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि कलीम के कारण उसका राह चलना दुश्वार हो गया है। कई बार महिला ने कोतवाली उतरौला में शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई न होने से कलीम का हौसला बढ़ता गया। 24 अगस्त की रात कलीम रात में उसके घर में घुस गया और बलात्कार करने की कोशिश की लेकिन पीड़िता ने किसी तरह घर से भागकर अपनी इज्जत बचाई। इस दौरान कलीम ने उसकी बेरहमी से पिटाई भी की थी।

घटना के बाद से पीड़िता बेहद सदमें में है और आरोपी के खिलाफ कार्यवाई के लिये थाना-पुलिस के चक्कर लगा रही है। पीड़िता ने एसपी से भी न्याय की गुहार लगाई तब एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+