यूपी: उद्धव ठाकरे के अयोध्या आगमन पर शहर भर में दिखे अनोखे पोस्टर, लिखा- 'हर हिंदू की यही पुकार, पहले मंदिर फिर सरकार'

Recommended Video

      Ayodhya Ram Mandir : Maharashtra से आएंगे, कैसे Shivsena Mandir बनाएंगे | वनइंडिया हिंदी

      अयोध्या। यूपी के अयोध्या में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पहुंच चुके हैं। इस दौरान पूरे अयोध्या में उद्धव ठाकरे को पोस्टर लगे दिखे। इन पोस्टरों में लिखा गया था, हर हिंदू की यही पुकार, पहले मंदिर फिर सरकार। राम मंदिर को लेकर राजनीति अब गरमा चुकी है। 25 नवंबर को राम की नगरी अयोध्या में वीएचपी की धर्मसभा और शिवसेना का मेगा इवेंट है। धर्मसभा के बाद आरएसएस और वीएचपी ने पूरे देश में मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। ये सभाएं देश के 543 संसदीय क्षेत्रों में आयोजित की जाएंगी। इन रैलियों के जरिए पूरे देश से लोगों को एकजुट करने की रणनीति है।

      यूपी: उद्धव ठाकरे के अयोध्या आगमन पर शहर भर में दिखे अनोखे पोस्टर, आप भी देखें

      राम मंदिर मुद्दे को एक बार फिर से नई चमक देने के लिए संघ और विश्व हिंदू परिषद 25 नंवबर को अयोध्या, नागपुर और बेंगलुरु में एक बड़े आयोजन की तैयारी में है। इसके बाद देश की सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों में एक महीने के अंदर आयोजन के जरिए राम मंदिर निर्माण की अलख जगाने की पूरी कोशिश करेगी। ये आयोजन 25 नवंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक चलेंगे। जिसमें 9 दिसंबर को दिल्ली में साधु संत एक बड़े आंदोलन की भी तैयारी में जुटे हैं।

      यूपी: उद्धव ठाकरे के अयोध्या आगमन पर शहर भर में दिखे अनोखे पोस्टर, आप भी देखें

      बता दें कि संघ में दूसरे नंबर के नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने इस महीने के शुरू में ही अयोध्या का दौरा किया था। उन्होंने अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया था। और यहीं से इस आयोजन की रणनीति बनाई गई थी। वहीं दूसरी तरफ शिवसेना भी अयोध्या में मेगा इवेंट के जरिए यूपी में अपनी पैठ बनाने के लिए मैदान में है। शिवसेना प्रमुख की अयोध्या में साधु-संतों के साथ बैठक करने की योजना है। अयोध्या पहुंचे उद्धव ठाकरे लक्ष्मण पार्क में संतों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। उद्धव ठाकरे सरयू के तट पर आरती भी करेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+