योगी का डंडा बेअसर,सरकार के मंसूबे का मखौल उड़ाता दिखा दरोगा
हरदोई को थाना कोतवाली में एक दरोगा खुलेआम सिगरेट पीता दिखा जबकि योगी सरकरा ने सरकारी ऑफिसों में धूम्रपान पर बैन लगा रखा है।
हरदोई। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सरकारी कार्यालयों में पान मसाला, गुटखा या धूम्रपान पर बैन लगा रखा है लेकिन हरदोई में एक दरोगा इस निर्देश का खुलेआम उल्लंघन करता नजर आया। स्वच्छता अभियान की मुहिम चला रही योगी सरकार के मंसूबे का मखौल उड़ाता एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक दरोगा थाना परिसर में सिगरेट पी रहा है।

समाधान दिवस पर हरदोई में एक तरफ जहां पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी देहात कोतवाली में इस समारोह में भाग ले रहे थे वहीं दूसरी तरफ दारोगा साहब सिगरेट कम मजा ले रहे।
कोतवाली देहात में समाधान दिवस के दौरान एक दरोगा साहब सिगरेट के छल्ले बनाते नजर आए। अभी कुछ दिन पूर्व लखनऊ में मढियावाँ कोतवाली में कोतवाली इंचार्ज नागेश मिश्रा को गुटखा खाने की वजह से लाइन हाजिर होना पड़ा था।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications