पुलिस से भरी जीप खाई में गिरी, 1 सिपाही की मौत, 3 की हालत नाजुक

बहराइच में तेज रफ्तार डीसीएम को बचाने के चक्कर में पुलिस की जीप खाई में जा गिरी। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई है।

बहराइच। यूपी में बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने से आ रही डीसीएम को बचाने के चक्कर में पुलिस जीप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई जिससे जीप में सवार आधा दर्जन से अधिक सिपाही व नानपारा कोतवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको स्थानीय लोगों व पुलिस की सहायता से इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल लाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने एक सिपाही को मृत घोषित कर दिया व अन्य सभी पुलिसकर्मी व कोतवाल को इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। तीन पुलिस कर्मी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व कई थानों के फोर्स पहुची। सभी घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल लिया।

पुलिस की जीप खाई में गिरी, 1 सिपाही की मौत, 3 की हालत नाजुक

नानपारा कोतवाल आलोक राव अपने हमराहियों के साथ बीती रात दबिश देने निकले हुए थे। बताया जाता है कि श्रावस्ती जनपद में दबिश देकर वापस नानपारा कोतवाली के लिए आ रहे थे कि तभी रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अलियाबुलबुल के पास सामने की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।

पुलिस की जीप खाई में गिरी, 1 सिपाही की मौत, 3 की हालत नाजुक

इससे जीप में सवार नानपारा कोतवाल आलोक राव, दरोगा उमेश यादव, ड्राइवर अशगर व सिपाहियों में रावत यादव, विजय यादव, संदीप यादव, सुभाष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस की जीप खाई में गिरी, 1 सिपाही की मौत, 3 की हालत नाजुक

स्थानीय लोगों व पुलिस की सहायता से सभी को जिला अस्पताल बहराइच लाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने सिपाही जितेन्द्र यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित व देहात कोतवाल, नगर कोतवाल, रिसिया थानाध्यक्ष समेत कई थानों के थानाध्यक्ष जिला अस्पताल पहुंचे।

पुलिस की जीप खाई में गिरी, 1 सिपाही की मौत, 3 की हालत नाजुक

सभी घायलों का हालचाल जाना व डॉक्टरों से मिलकर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। डाक्टरों ने बताया कि सभी की हालत नाजुक है। इसके चलते इन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर करना पड़ेगा। एसपी ने सभी को अपने सामने रेफर करवाया। मृत सिपाही के परिजनों को सूचना दी गई।

पुलिस की जीप खाई में गिरी, 1 सिपाही की मौत, 3 की हालत नाजुक

पुलिस से भरी जीप पलटने की सूचना पर जिलाधिकारी अजयदीप सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर एक-दो पुलिसकर्मी बचे हुए थे जिनसे घटना के बारे में जानकारी ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+