शादीशुदा महिला के थे कई मर्दों से नाजायज रिश्ते, प्रेमी ने कर दी हत्या
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुई चर्चित आरती हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने शादीशुदा महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि महिला के प्रेमी ने उसकी हरकतों से तंग आकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त उस्तरे को भी बरामद किया है।

कई मर्दों से नाजायज संबंध
पुलिस ने अनुसार, शादीशुदा होने के बावजूद महिला ने कई गैर मर्दों से नाजायज रिश्ते कायम कर रखा था। प्रेमी नहीं चाहता था कि महिला किसी और महिल के साथ संबंध रखे। वहीं महिला आये दिन अपने प्रेमियों को बदलती रहती थी। इस बात से खफा प्रेमी ने महिला को मौत के घाट उतार दिया।

महिला के प्रेमी ने कर दी हत्या
घटना गोरखपुर के कैपिंयरगंज इलाके की थी। जहां 10 तारीख को एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी। काफी छानबीन के बाद महिला की शिनाख्त पड़ोस के जिला महराजगंज के पनियरा इलाके के आरती के रूप में हुई। छानबीन में पता चला कि आरती शादीशुदा थी। जबकि उसका पति विक्रम पंजाब में किसी फैक्ट्री में काम करता था। इस दौरान तफ्तीश में पुलिस को मृतक महिला आरती के नाजायज रिश्तों के बारे में भी जानकारी हुई। जांच में पुलिस को आरती के करीबी मुबारक अली की भूमिका कुछ संदिग्ध लगी थी। जिस पर पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से संदिग्ध मुबारक अली के कॉल डिटेल को खंगाला गया तो काफी कुछ सुराग पुलिस के हाथ लग गया। ऐसे में क्राइम ब्रांच और कैंपियरगंज पुलिस ने चौमुखा चौराहे के पास मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी मुबारक अली को गिरफ्तार कर लिया।

क्या कहती है पुलिस
एसपी नॉर्थ रोहित सिंह सजवान ने बताया है कि दरअसल मृतक महिला का कई पुरूषों से नाजायज संबंध था। जो उसके प्रेमी मुबारक अली को नगवार लगता था। ऐसे में कई बार प्रेमी मुबारक अली ने आरती से औरों से कायम अवैध संबंधों को तोड़ने को कहा था। लेकिन आरती ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया था। ऐसे में प्रेमी ने बीते 10 मई को प्रेमिका आरती का दवा दिलाने का झांसा देकर उस्तारे से गला रेतकर हत्या की थी।












Click it and Unblock the Notifications