UP: सोशल मीडिया पर डाली उल्टी-सीधी पोस्ट तो लग सकती है 'रासुका'
लखनऊ। सोशल मीडिया पर लोगों को अब उल्टी-सीधी पोस्ट करना, लाइक, कमेंट और शेयर करना भारी पड़ सकता है। ऐसे पोस्टों पर अब यूपी पुलिस की नजर रहेगी। बता दें कि सोशल नेटवर्किंग साइटों पर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को शाम एक आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर कोई शख्स फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट से सोशल नेटवर्किंग साइटों पर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि उन लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी, जो इस तरह के आपत्तिजनक तस्वीरों व मैसेज पर लाइक या कमेंट करते हैं और इसे अपनी आईडी से आगे प्रसारित करते हैं।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कुछ लोग धार्मिंक उन्माद फैलाने की नीयत से सोशल मीडिया पर बहुत ही बेहूदा पोस्ट डालते हैं। इससे समाज में धार्मिंक तनाव पैदा होता है। इस तरह का काम करने वालों पर अब पुलिस सख्ती से निपटेगी।
साइबर सेल रखेगी पैनी नजर
इसलिए इन व्यक्तियों पर सामान्य धाराओं के साथ ही रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर जिले की साइबर सेल पैनी नजर रखेगी।
मेरठ में बन रही है लैब
प्रदेश सरकार मेरठ में एक लैब की भी स्थापना करने जा रही है। इस लैब के माध्यम से सोशल मीडिया पर नजर रखी जायेगी। इस सोशल मीडिया लैब में सोशल मीडिया पर डाले जाने वाले आपत्तिजनक पोस्टों का अध्ययन किया जाएगा। साथ इस लैब में ये भी पता लगाया जाएगा कि इस पोस्ट को कितने लोगों ने फारवर्ड किया है। जाहिर तौर पर इस लैब से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर लगाम लगेगी।
-
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव? -
US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
RCB vs CSK Playing XI: आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में होगी धोनी की एंट्री? मैच से पहले प्लेइंग-11 पर आ गया अपडेट -
Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप? -
Sankashti Chaturthi 2026 Moonrise Time: नोट करें अपने शहर में चंद्रोदय का समय -
Kai Trump कौन है? डोनाल्ड ट्रंप की पोती ने ऐसा क्या किया कि सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल? -
Raghav Chadha: 'पिक्चर अभी बाकी है', बागी हुए केजरीवाल के पोस्टर बॉय! वीडियो शेयर कर राघव चड्ढा ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications