Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज को लेकर पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी! किसे दिया लीगल एक्शन का अल्टीमेटम?
Premanand Maharaj Health News: संत श्री प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर फैली झूठी और निराधार अफवाहों पर अब मथुरा पुलिस (Mathura Police) ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने एक आधिकारिक पोस्ट जारी कर स्पष्ट किया है कि पूज्य संत पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
पुलिस ने जनता को आगाह किया है कि वे इस प्रकार की भ्रामक खबरों पर बिल्कुल ध्यान न दें और उन्हें आगे न फैलाएं। चेतावनी दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर इन अफवाहों को फैलाता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह खंडन उन सभी अटकलों को समाप्त करता है जो पिछले कुछ समय से महाराज जी की सेहत के बारे में चिंताएं पैदा कर रही थीं।

फर्जी वीडियो से मची हलचल
वृंदावन के पूज्य संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक फर्जी वीडियो ने भारी हलचल मचा रखी है। अपनी अस्वस्थता के चलते महाराज जी ने पिछले कुछ दिनों से अपनी दैनिक पदयात्रा नहीं की है।
महाराज ने अफवाह पर खुद लगाया पूर्णविराम
वायरल वीडियो में उन्हें कथित तौर पर अस्पताल में भर्ती पूरे शरीर पर सूजन और हाथों पर पट्टियों के साथ दिखाया गया। भक्तों के बीच चिंता बढ़ती जा रही थी, लेकिन अब स्वयं महाराज जी ने इस अफवाह पर पूर्णविराम लगा दिया है। जब एक भक्त ने उनसे सीधे यह सवाल पूछा, तो महाराज जी का जवाब सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
एकांतिक वार्तालाप के दौरान, एक भक्त ने महाराज जी से सीधे पूछा कि सोशल मीडिया पर उनके अस्पताल में भर्ती होने का वीडियो चल रहा है, जिस पर उन्होंने बेबाक खुलासा किया। प्रेमानंद महाराज ने जवाब दिया, 'देखिए, तीन दिन से हम भी बड़े जोरों से एकांतिक वार्तालाप कर रहे हैं। एकांतिक भी तो देख लेना चाहिए।'
सोशल मीडिया की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल
उन्होंने मोबाइल और सोशल मीडिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि, 'हमें लगता है कि ये मोबाइल ही झूठ बोलवाता है। अब पता ही नहीं चलता कि झूठ-सच क्या है।' उन्होंने आगे कलियुग के प्रभाव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि झूठ बहुत ज्यादा चलता है और यह पता लगाना मुश्किल हो गया है कि आदमी सत्य कब बोलता है, क्योंकि जहां सत्य पर विश्वास है, वहां भी झूठ का प्रवेश हो रहा है। इसलिए, उन्होंने सभी लोगों को इस तरह के झूठ से बचने और सत्य का अनुसरण करने की सलाह दी।
आजकल वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का नाम हर जुबान पर है। उनके प्रवचन, उनकी वाणी और उनका सादगी भरा जीवन करोड़ों लोगों को अपनी तरफ खींच रहा है। क्रिकेटर विराट कोहली से लेकर कई जानी-मानी हस्तियां उनसे मिलने आती हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस शख्सियत को आज दुनिया जानती है, उनका असली नाम क्या है और वो कैसे एक साधारण लड़के से इतने बड़े संत बने? उनके जीवन का एक ऐसा हिस्सा है, जो बहुत कम लोग जानते हैं आइए, उनके जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं को करीब से जानते हैं
Premanand Maharaj ने घर क्यों छोड़ा? और क्या था असली नाम?
प्रेमानंद महाराज का जन्म 1969 में कानपुर (उत्तर प्रदेश) के अखारी गांव में हुआ था। उनका असली नाम अनिरुद्ध कुमार पांडेय था और वो एक ब्राह्मण परिवार से आते हैं। बचपन से ही उनका मन दुनियादारी से हटकर भक्ति में लगता था। महज 13 साल की उम्र में जब बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहते हैं, उन्होंने अपने परिवार और सांसारिक जीवन का त्याग करने का फैसला लिया। यह फैसला उनके परिवार के लिए चौंकाने वाला था।
पांचवीं कक्षा से ही उन्होंने श्रीमद्भगवद गीता का पाठ करना शुरू कर दिया था। जीवन के इस मोड़ पर उन्होंने अपने माता-पिता और भाई से दूर होकर एक नया सफर शुरू किया।
प्रेमानंद महाराज ने दो बार क्यों बदला नाम?
घर छोड़ने के बाद उन्होंने संन्यास ले लिया और उनके गुरु ने उनका पहला संन्यासी नाम 'आर्यन ब्रह्मचारी' रखा। यह उनकी नई पहचान की शुरुआत थी। संन्यास के बाद, वे सबसे पहले बनारस गए, जहां उन्होंने कठोर साधना की।
कुछ समय बाद वे भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन होने के लिए वृंदावन पहुंचे। यहीं पर उनका जुड़ाव राधा वल्लभ संप्रदाय से हुआ। उनकी भक्ति और साधना से प्रभावित होकर उन्हें एक नया नाम मिला, जो आज उनकी पहचान बन चुका है -श्री प्रेमानंद महाराज। इस तरह, उन्होंने दो बार अपना नाम बदला और अपने आध्यात्मिक सफर में आगे बढ़ते गए।
बीमारी से जंग: जब दोनों किडनियां हो गईं फेल
प्रेमानंद महाराज की जिंदगी आसान नहीं रही। जब वो 35 साल के थे, तो उन्हें अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। जांच में पता चला कि उनकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी थीं। यह एक बहुत ही गंभीर बीमारी थी, लेकिन उन्होंने इसे कभी भी अपनी भक्ति के रास्ते में नहीं आने दिया।
प्रेमानंद महाराज पहले हर हफ्ते तीन बार डायलिसिस करवाते हैं, लेकिन वर्तमान में उनका हर दिन डायलिसिस हो रहा है। इसके बावजूद उनकी दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं आया है। वे बिना किसी शिकायत के अपने प्रवचन देते हैं। उनकी यही दृढ़ता और साधना लोगों को और भी ज्यादा प्रेरित करती है।
आखिर क्यों दूर-दूर से लोग आते हैं उनके पास?
प्रेमानंद महाराज की सबसे बड़ी खासियत उनकी वाणी की सरलता है। वो बेहद सरल भाषा में जीवन की बड़ी से बड़ी बातों को समझाते हैं। उनकी बातें सीधे दिल को छूती हैं, यही वजह है कि उनकी ख्याति सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक फैल चुकी है।
उनके आश्रम में न केवल आम लोग, बल्कि विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और अन्य हस्तियां भी मार्गदर्शन लेने आती हैं। उनकी इस लोकप्रियता का कारण उनका जाति और धर्म से ऊपर उठकर हर व्यक्ति को सहजता से स्वीकार करना है। प्रेमानंद महाराज सही मायनों में एक सच्चे मार्गदर्शक हैं, जिनका जीवन ही उनका सबसे बड़ा संदेश है।
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप












Click it and Unblock the Notifications