बड़ी मौसी के बेटे का अपहरण कर फिरौती में की छोटी मौसी की डिमांड

मथुरा। यूपी में मथुरा के थाना राया पुलिस ने अपहरण किए गए 9 वर्षीय सचिन को सकुशल बरामद कर खुलासा किया है। अपहरणकर्ताओं द्वारा सचिन के परिजनों को फोन पर 10 लाख रुपये की फिरौती और शादी के लिये एक महिला को उपलब्ध कराने की मांग की थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर सचिन को बरामद कर लिया है।

'10 लाख दो या मौसी'

'10 लाख दो या मौसी'

मथुरा के थाना राया इलाके के धगोई गांव से योगेंद्र के 9 वर्षीय पुत्र सचिन को एक जनवरी को उसकी बड़ी मौसी का लड़का ग्रीटिंग कार्ड दिलाने के बहाने अपहरण कर ले गया था। जब सचिन घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने सचिन की तलाश शुरू कर दी तभी एक नंबर से परिजनों को फोन आया और अपहरणकर्ताओं ने 10 लाख रुपये की फिरौती और शादी के लिये सचिन की छोटी मौसी की मांग की।

बच्चे के पिता ने बताया

बच्चे के पिता ने बताया

परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दिये जाने के बाद हरकत मे आई पुलिस ने छानबीन करके एक आरोपी धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य आरोपी राजेश अभी भी फरार है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यमुना एक्सप्रेसवे के समीप वेष बदलकर आरोपियों से बच्चे को सकुशल बरामद किया है। बच्चे का पिता योगेंद्र ने बताया कि घर के लोग दोपहर 12 बजे तक सचिन को ढूंढते रहे। राया की पुलिस साथ में थी और हमारे साढू का लड़का ले गया था। उसने मुझसे कहा कि 10 लाख रूपये दे या फिर अपनी साली को मुझे दिलवा दे।

1 जनवरी को हुआ था अपहरण

1 जनवरी को हुआ था अपहरण

एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की थाना राया के अंतर्गत 1 जनवरी 2018 को एक बच्चे का अपहरण किया गया था। 10 लाख की फिरौती मांगी गयी। लड़के के पिता ने मुकदमा लिखवाया था। एक अभियुक्त गिरफ्तार है और दूसरा फरार है। जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+