प्रतापगढ़: महिला सपा नेता के होटल में छापा, आपत्तिजनक अवस्था में मिलीं एक दर्जन लड़कियां

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली इलाके में पुलिस की छापेमारी के दौरान होटल में देह व्यापार के भांडाफोड़ हुआ है। हैरानी की बात ये है कि यह होटल किसी और का नहीं बल्कि एक रसूखदार महिला सपा नेता का है। सदर चौराहे स्थित अवध होटल में जिस्म के धंधे की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की हैरान रह गई। यह सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख भी रह चुकी हैं। बता दें कि इसके पहले निर्मल तिराहे स्थित लॉज में भी देह व्यापार के धंधे का खुलासा हुआ था। प्रतापगढ़ के कई होटलों में देह व्यापार के धंधे की खबर से लोगों में काफी आक्रोश है।

police raid on awadh hotel found couple in objectionable state

प्रतापगढ़ के होटल देह व्यापार की गिरफ्त में हैं। सियासी रसूख में देह व्यापार होटलों में फल फूल रहा है। ऐसा ही एक रैकेट का पर्दाफाश तब हुआ जब पुलिस ने नगर कोतवाली इलाके के सदर चौराहा स्थित होटल अवध में छापेमारी की। इस छापेमारी में आधा दर्जन से अधिक लड़कियां पुलिस की गिरफ्त में आई। ये लड़कियां होटल में ग्राहक की डिमांड पर बुलाई जाती थीं। इस दौरान पांच युवक भी पुलिस की गिरफ्त में आए जबकि छापेमारी के दौरान दो लड़के भागने में सफल रहे। पकड़ी गई सात लड़कियों में से एक शादीशुदा महिला थी जो अपने बच्चे के साथ होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई। इन लड़कियों में से एक लखनऊ की लड़की थी जो होटल के लिए देह व्यापार काम करती है। पुलिस छापे में कंडोम, मोबाईल फोन और अन्य सेक्सवर्धक दवाइयां में बरामद हुई हैं।

police raid on awadh hotel found couple in objectionable state

अवध होटल की मालकिन सपा नेत्री है और वह सदर ब्लाक की पूर्व ब्लाक प्रमुख रह चुकी है। पूर्व प्रमुख शांति सिंह के बड़े नेताओं से सीधी पकड़ है और सियासी रसूख की आड़ में यह सब कुछ चल रहा था। छापेमारी के बाद पुलिस ने जब लड़कियों और युवकों को हिरासत में लेकर नगर कोतवाली गयी तो कोतवाली में वकीलों और नेताओं की भीड़ पहुच गई। इस दौरान पूर्व प्रमुख शांति सिंह और उसके समर्थकों की पुलिस ने नोंक झोंक भी हुई। फिलहाल पुलिस ने महिला नेत्री व होटल की मालकिन को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रतापगढ़ में होटलों में इसके पहले भी छापेमारी के दौरान सेक्स रेकेट का भंडाफोड़ हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+