कार के साथ जली लाश, पुलिस तफ्तीश में खौफनाक मर्डर का खुलासा

हरदोई में पुलिस को एक जली हुई कार में बुरी तरह जली लाश मिली थी। अब इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।

हरदोई। कहते हैं बुरे काम का नतीजा भी बेहद बुरा ही होता है। इसका जीता जागता नमूना हरदोई में नज़र आया। यहां 10 जुलाई को एक कार जलती हुई मिली जिसके अंदर एक लाश भी बुरी तरह जल चुकी थी, मंजर कुछ ऐसा था कि लाश महिला की है या किसी पुरुष की अंदाज़ा लगाना मुश्किल था। वारदात की जगह से महिला के कपड़े और एक कड़ा बरामद हुआ लेकिन पूरा मामला बिलकुल ही ब्लाइंड था और पुलिस के लिए इसको खोल पाना किसी चुनौती से कम नहीं था।

उन्नाव से हरदोई लाई गई थी लाश

उन्नाव से हरदोई लाई गई थी लाश

तारीख 10 जुलाई को इलाका थाना सुरसा का मझिला पुल के पास वैगनआर कार जलती हुई मिली जिसके अंदर एक लाश भी बुरी तरह जल चुकी थी। जली हुई कार के बाहर एक महिला की साड़ी और लाश के पास एक पीतल कड़ा बरामद हुआ। गाड़ी पर पड़ा नम्बर उन्नाव की शिनाख्त कर रहा था लेकिन जब तफ्तीश हुई तो पता चला नम्बर भी फर्जी था और वो किसी बाइक का था लेकिन जब पुलिस उन्नाव तक पहुंची तो उस लाश की गुत्थी जरूर सुलझ गयी जो कार में थी।

कार के साथ बुरी तरह जल गई थी लाश

कार के साथ बुरी तरह जल गई थी लाश

कार में लाश के पास से मिले कड़े के आधार पर उस शख्स की पहचान अशोक कुमार निवासी सहदानी थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव के रूप में हुई जो कि सरकारी कर्मचारी था जो सींचपाल के पद पर कार्यरत था। मृतक की शिनाख्त होने के बाद उसकी पत्नी ने उसके अपने ही दोस्त विवेक तिवारी और नवीन कटियार पर नामजद एफआईआर करते हुए हत्या करने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और जब आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी तो मामला परत दर परत खुलता गया और जो निकल कर आया वो बेहद चौकाने वाला था।

पुलिस ने किया मर्डर मिस्ट्री का खुलासा

दरअसल अशोक सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद संतुष्ट न था। शौक ज़्यादा, आमदनी कम, लिहाज़ा वह गैरकानूनी धंधे भी करने लगा। आरोपी गैर प्रान्त की अवैध शराब का धंधा करते थे जिसमें मृतक अशोक भी शामिल था और इससे इसने मोटी रकम बनाई, फिर प्लॉट का धंधा भी शुरू किया। एक वक्त ऐसा आया जब अशोक सबको छोड़ अकेला ही धंधा सँभालने लग गया तो आरोपियों के आँखों में खटकने लगा। एक ज़मीन के सौदे में जिसको आरोपी लेना चाहते थे अशोक ने चालाकी से खरीद लिया और उसकी इसी हरकत से नाराज आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले तो मारपीट कर इसकी दर्दनाक हत्या कर दी। मामले को छुपाने और पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से उन्होंने उन्नाव से हरदोई लाश लेकर आए और यहां जला दी। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि 2 आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं |

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+