'आपत्तिजनक हालत' में पकड़ी गई छात्रा से यूपी पुलिस ने की गंदी बात, वीडियो वायरल
मेरठ। मेरठ पुलिस भले ही सुरक्षा के लाख दावे करे लेकिन पुलिस के कुछ सिपाही अपनी कुंठित मानसिकता से विभाग का नाम खराब कर रहे हैं। ताजा मामला मेरठ का है जहां पुलिसकर्मियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यूपी 100 की गाड़ी में एक मेडिकल स्टूडेंट को पीटा जा रहा है। साथ ही पुलिस कर्मी महिला सिपाहियों के सामने ही छात्रा से अश्लील बातें कर रहे हैं। इतनी ही नहीं पुलिस का सेल्फी प्रेम इस वारदात का गवाह बन गया है। यूपी 100 की गाड़ी चला रहे सिपाही ने अपनी ही करतूत का वीडियो बना डाला और वायरल कर दिया।

आपको बता दें कि मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार में मेडिकल के दो स्टूडेंट पर आपत्तिजनक हालत में पाए जाने का आरोप लगा था। चूंकि मामला दो सम्प्रदायों से जुड़ा था इसीलिए विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान कार्यकर्ताओं ने इसे लव जेहाद का रंग देते हुए कार्रवाई की मांग की। लेकिन अब पुलिस की करतूत भी सामने आ रही है।
ये वीडियो मेरठ के सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें पुलिसकर्मी छात्रा से आपत्तिजनक बात करते नजर आ रहे हैं। साथ ही महिला पुलिसकर्मी भी इस मामले में शामिल होकर छात्रा की पिटाई कर रही है। इस मामले को जब मीडिया ने उठाया तो पुलिस के आला अधिकारी भी हरकत में आ गए और मारपीट और आपत्तिजनक बात करने वाले 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications