अलीगढ़: सपा नेत्री के घर पर आईपीएल में लग रहा था सटटा, 7 गिरफ्तार
अलीगढ़। बन्नादेवी थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष के घर से आईपीएल पर सट्टा लगाते सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें में सपा नेत्री का बेटा भी शामिला है। इनके कब्जे से एक लाख चार हजार रूपये, 18 मोबाइल फोन, एक टीवी, कई डायरियां व सट्टा लगाने का एक डिब्बा भी बरामद हुआ है। पुलिस बरामद की गई डायरियों के आधार पर आईपीएल के बड़े सट्टे कारोबार होने का अंदेशा जता रही है।

मुखबिर ने दी थी जानकारी
अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के ईसापुर कॉलोनी निवासी समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष नौरीन खान के घर पर आईपीएल मैचों में सट्टा लगाये जाने की जानकारी मुखबिर ने दी थी। सूचना पर पुलिस ने सपा नेत्री के घर पर छापा मारा। पुलिस ने महिला नेत्री के बड़े लड़के सहित छह लोगों को रंगेहाथ सट्टा लगाते गिरफ्तार किया है।
काफी दिनों से मिली रही थी सूचना
एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि विगत काफी दिन से आईपीएल मैचों में सट्टे की सूचना मिल रही थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए सात लोगों की गिरफ्तार किया गया है। मौके से जो हिसाब-किताब के कागज बरामद हुए हैं, उसमें अभी तक आठ-दस लाख रूपये का हिसाब निकलकर आया सामने आया है। लेकिन अभी जो डायरियां मिली हैं, उनको गिना जा रहा है। उसमें काफी बड़ी संख्या में लेन-देन की बात प्रकाश में आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications