VIDEO: बाइक पर लगा मिला BJP का झंडा तो पुलिस ने बुरी तरह पीटा
उत्तर प्रदेश पुलिस का ये वीडियो वायरल हुआ है और मामला 14 फरवरी का बताया जा रहा है। जब मथुरा के मंडी चौराहे पर ये शख्स अपनी बाइक के साथ पहुंचा तो झंडा देखकर पुलिस ने इसे रोक लिया और पिटाई शुरू कर दी।
मथुरा। उत्तर प्रदेश में पुलिस का बेरहम चेहरा एक बार फिर देखने को मिला जहां बाइक पर भाजपा के झंडे को देखकर पुलिस ने एक कार्यकर्ता की जमकर पिटाई कर डाली। दरअसल मामला 14 फरवरी का है जब बीजेपी कार्यकर्ता ने अपनी मोटर साइकिल पर राष्ट्रीय ध्वज और बीजेपी का झंडा लगा रखा था लेकिन रास्ते में पुलिस की नजर जैसे ही इस पर गई उसने इस शख्स को पीटना शुरू कर दिया।
देखिए Video...
पुलिस ने शख्स को बाइक से उतारकर पहले वहीं खूब पीटा। पीटते समय दारोगा हरेंद्र ने अपना आपा तक खो दिया शख्स को सड़क पर ऐसे घसीटा कि उसकी एक स्कूटर से भी टक्कर हुई। बहरहाल पुलिस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है और शख्स खुद की पिटाई की वजह भाजपा के झंडे को बता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications