बरेली: वकील सीमा शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी संपादक और उसके भाई को गिरफ्तार किया

बरेली। बरेली क्राइम ब्रांच ने रिटायर्ड दरोगा की अधिवक्ता पत्नी सीमा शर्मा हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक अखबार के संपादक और उसके सगे भाई को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड के खुलासे के पीछे 69 लाख रुपए के लेन देन की बात सामने आई है।

police arrested the the editor of newspaper and his brother in lawyer seema sharma murder case

पुलिस की गिरफ्त में खड़े यही वो अपराधी हैं जिन्होंने 17 अगस्त को अधिवक्ता सीमा शर्मा की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी थी। दोनों भाइयों ने गर्दन काटकर धड़ से अलग कर दी थी और उसके बाद दोनों भाई हरिद्वार कावड़ लेकर चले गए थे। जहां से जल लेकर आने के बाद बरेली में उन्होंने जलाभिषेक किया। पुलिस और क्राइम ब्रांच पिछले कई दिनों से इनकी तलाश में जुटी हुई थी।

police arrested the the editor of newspaper and his brother in lawyer seema sharma murder case

पुलिस को अधिवक्ता के घर से एक डायरी बरामद हुई। जिसमे सारी जानकारी दी हुई थी। दरअसल सीमा शर्मा ने रामपुर में 69 लाख रुपए की प्रॉपर्टी बेची थी। उन्होंने एक साप्ताहिक अखबार के संपादक वेद प्रकाश और उसके भाई सत्यम को सारे रुपये दे दिए थे। इन्वेस्टमेंट के लिए सारा रुपया वेदप्रकाश को दिया गया था। सीमा शर्मा ने जब रुपये मांगने शुरू किए तो इन दोनों ने उनकी हत्या की साजिश साजिश रच डाली।

हत्यारे 17 अगस्त को उनके घर पहुंचे और गला काटकर हत्या कर दी। 19 अगस्त को पुलिस को उसकी डेड बॉडी घर पर मिली। हत्यारे हत्या के बाद गेट का ताला बाहर से डाल फरार हो गए थे। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आज बरेली क्लब के पास है दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि सीमा शर्मा का अपने पति से लंबे समय से विवाद चल रहा था और वो पिछले 15 सालों से शहर कोतवाली के सिविल लाइंस इलाके में किराए के मकान में रहा करती थी। फिलहाल पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर राहत की सांस ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+