बाबरी मस्जिद के पक्षकार अंसारी को मिला धमकी भरा पत्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। बाबरी मस्जिद विवाद के पक्षकार को धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में धमकी भरे अंदाज में कहा गया है कि वे बाबरी मस्जिद पर अपने दावेदारी छोड़ दें, वरना उन्हें भारत की सीमा से बाहर कर दिया जाएगा। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने अपनी सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है। पुलिस ने धमकी भरा पत्र भेजने वाले को अमेठी से गिरफ्तार कर लिया है।

Police arrested the sender of threatening letter to Iqbal Ansari

बताया जा रहा है कि यह पत्र अमेठी से भेजा गया और पत्र भेजने वाले ने अपना नाम सूर्य प्रकाश सिंह बताया है। धमकी भरे पत्र में पद नाम का भी जिक्र है। पत्र में रामजन्म भूमि मुक्ति आंदोलन कारसेवा वाहनी व प्रमुख गौरक्ष एवम विहिप का नाम भी लिखा हुआ है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी काफी डर गए है।

Police arrested the sender of threatening letter to Iqbal Ansari

इकबाल अंसारी की मानें तो यह पहली बार नहीं है जब उन्हें ऐसे धमकी भरे पत्र मिले हो, इससे पहले भी उन्हें धमकी भरे पत्र मिलते रहे है। लेकिन उसमें नाम, पता नहीं लिखा होता था। इस बार जो पत्र उन्हें मिला है उसमें नाम और पता भी लिखा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे अयोध्या के लोगों से कोई खतरा नहीं है। अयोध्या के बाहर के लोग मुझे धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
इकबाल अंसारी ने थानाध्यक्ष प्रदुम्न सिंह से पूरे मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस अमेठी पुलिस से संपर्क साधा और अमेठी पुलिस ने पत्र में लिखे पते के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर फैजाबाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने पत्र भेजने की बात कबूली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+