इलाहाबाद: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इलाहाबाद। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। भाजपाइयों की शिकायत के बाद युवक के विरुद्ध पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवक इलाहाबाद के खीरी डीही खुर्द गांव का रहने वाला है। जिसकी पहचान पंकज शुक्ला के रूप में हुई है। युवक विधि का छात्र है और फेसबुक पर उसने विधायक, एसडीएम से लेकर पीएम मोदी पर भी अमर्यादित पोस्ट डाली थी।

police arrested a man on posting Abusive remark on PM modi

पिता मुंबई में गार्ड
पुलिस ने बताया कि फेसबुक पर प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पंकज के पिता मुंबई में प्राइवेट कंपनी में सुरक्षा गार्ड हैं। पंकज सोशल मीडिया पर आए दिन विवादित पोस्ट डालता था। इससे पहले उसने रविवार शाम उसने विधायक, एसडीएम पर पर अभद्र टिप्पणी की थी। लेकिन, रविवार को पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसे कुछ लोगों ने खूब शेयर कर वायरल कर दिया।

भाजपाइयों के दबाव में कार्रवाई
फेसबुक पोस्ट जब भाजपा कार्यकर्ताओं तक पहुंची तो मामला बिगड़ गया। स्थानीय भाजपाइयों ने खीरी थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन की चेतावनी दी। पहले तो पुलिस मामला शांत कराने में जुटी रही लेकिन भारी दबाव के चलते खीरी पुलिस ने पंकज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष खीरी वेद पांडेय ने बताया कि युवक ट्रक आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+