पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश, 20 मुकदमो में था नाम
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। बदमाश को पकड़ने पहुंची पुलिस को देखकर उसने तमंचे से फायर करके भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक हरपाल उर्फ हैप्पी पर लूट समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश की शिनाख्त प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई है। जिसके विरुद्ध सुल्तानपुर व आसपास के जिलों में डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि पुलिस टीमें उसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि शातिर लूटेरा सोनू सिंह कोतवाली नगर के गोमती पुल के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। तभी पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बताये स्थान पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी सोनू सिंह के कब्ज़े से चोरी की एक बाइक हीरो हाण्डा सुपर स्प्लैण्डर गाड़ी पकड़ी जिस पर फर्जी नंबर लिखा हुआ था और 8 हजार रूपए नकद बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 22 जुलाई को गभड़िया पुल पर हुई 1 लाख 45 हजार की लूट की घटना को उसने अपने दो अन्य साथियो के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications