रेलवे में सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाला गिरफ्तार
शाहजहांपुर। पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जिसने दर्जनों युवकों से लाखों रुपये रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर ठग लिए। पकड़ा गया ठग लोगों को रेलवे ज्वाईनिंग लेटर और आई कार्ड तक जारी कर देता था। पुलिस ने ठग के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आए इस ठग का नाम राजेश शर्मा है। राजेश बरेली के आंवला का रहने वाला है और खुद को रेलवे में लोको पायलट बताता था। आरोपी राजेश रेलवे की ही सरकारी वर्दी भी पहनता था।
इसने खुद को रेलवे के बड़े अफसर का रिश्तेदार बताया और दर्जनों युवकों को रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। लाखों रुपये लेने के बाद ये उन्हें ज्वाइनिंग लैटर और आईकार्ड तक जारी कर देता था। जब युवक ऑफिस पहुंचे तो उन्हें ठगे जाने का पता चला।

पीड़ित आदित्य सिंह ने बताया कि राजेश शर्मा ने खुद को लोको पायलट बताया था। उसके झांसे मे आकर करीब 30 से 35 युवकों ने नौकरी लगवाने के नाम पर दो-दो लाख रुपये दे दिए थे। उसने बताया कि जब हम लोग ज्वाईंनिग लैटर लेकर रेलवे विभाग के अधिकारी के पास पहुंचे तब सच्चाई का पता चला. इसके बाद पीड़ित लोगों ने पुलिस में राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर उसे गिरफतार कर लिया है। पकड़े गये ठग के पास से पुलिस ने रेलवे का पास, फर्जी आईकार्ड और रेलवे की वर्दी बरामद की है। ठग को जेल भेज दिया गया है। सीओ जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया रेलवे नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले राजेश शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications