सरेंडर न करने पर सपा नेता महताब आलम की संपत्ति होगी कुर्क
फरार चल रहे सपा नेता महताब आलम के मकान पर पुलिस ने नोटिस चिपका दिया है। अगर उसने सरेंडर नहीं किया तो संपत्ति कुर्क की जाएगी।
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के जाजमऊ इलाके में एक फरवरी को सपा नेता महताब आलम की निर्माणाधीन बिल्डिंग धराशाई हो गयी थी। बिल्डिंग में करीब पचास मजदूर काम कर रहे थे जो बिल्डिंग के मलबे में दब गए थे, जिसमे दस लोगों की मौत हो गयी थी। बिल्डिंग गिरने के बाद से सपा नेता महताब आलम अपने परिवार के साथ फरार हो गया था जिसको पुलिस लगातार तलाश रही है।

सपा नेता के आत्मसमर्पण ना करने पर रविवार को पुलिस ने उसके मकान पर नोटिस चस्पा कर दी है ।

छावनी थाने के एएसपी गौरब बंसवाल ने बताया कि अपराधी अभी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अगर सपा नेता सरेंडर नहीं करता है तो उसकी जितनी भी संपत्ति होगी वो कुर्क की जायेगी ।












Click it and Unblock the Notifications