17 सितम्बर को पीएम मोदी का काशी दौरा, बच्चों के साथ मनाएंगे 68वां जन्मदिन

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितम्बर को वाराणसी आ रहे हैं अपने दो दिवसीय इस दौरे में 17 सितम्बर को पीएम जहां रोहनिया नरउर गाँव मे प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच करीब 30 मिनट तक साथ रहेंगे। वहीं स्मार्ट क्लास और रीड टू रूम क्लास का उद्घाटन भी करेंगे, दरसअल 17 सितम्बर को ही पीएम मोदी का 68 वां जन्मदिन दिन है। इसलिए उनके जन्मदिन को उत्सव के रूप में मानने के लिए बच्चों के साथ ही स्कूल के टीचर भी तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं संगठन ने भी तैयारियों का खाका खीच बैठक की है।

pm will visit varanasi on 17 september and celebrate his 68th birthday

17 सितम्बर को लेंगे इन कार्यक्रमों में हिस्सा
पहले दिन पीएम मोदी एयरपोर्ट से सीधे डी.एल.डब्लू मैदान पर बने हैलीपैड पर उतरेंगे। जहां से वो श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। वहीं ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। यहां से पीएम मोदी करीब 700 बच्चों के साथ अपने जीवन पर बने फ़िल्म 'चलो जीते हैं' साथ देखेंगे। करीब 4 बजे नरउर गाँव मे 200 बच्चों के साथ केक काटकर 68 जन्मदिन मनाएंगे। इस कार्यक्रम में जयापुर, नागेपुर, डोमरी और नरउर के बच्चे शामिल होंगे। यहां से पीएम डीरेका के गेस्ट हाउस में प्रबुद्धजनों और पार्टी के साथ बैठक भी करेंगे। इसके अलावा 17 तारीख को पीएम रात्रि में विकास कार्यो का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी डीरेका में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

जनसभा को करेंगे सम्बोधित
वहीं पीएम अपने दौरे के दूसरे दिन बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में एमपी थियेटर में एक जनसभा को भी सम्बोधित करने वाले हैं। साथ ही BHU के नेत्र संस्थान का शुभारंभ की किया जाना है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी के वेद विज्ञान संस्थान की आधारशिला रखने तो वही रिंग रोड परियोजना के फेज - 1 को हरी झंडी दिखा कर जनसभा को सम्बोधित करना है और यही से पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+