नेपाल से लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, BJP नेताओं के संग बैठक के बाद सीएम योगी संग डिनर

लखनऊ पहुंचे PM मोदी, BJP नेताओं के संग बैठक के बाद सीएम योगी संग डिनर

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नेपाल दौरे के बाद लखनऊ पहुंचें। सोमवार शाम को प्रधानमंत्री पांच कॉलीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने उत्तर प्रदेस के बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की और उसके बाद वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर रात्रिभोज में शामिल होने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने इस दौरान उत्तर प्रदेस के सभी मंत्रियों से भी मुलाकात की ।

 PMs Dinner With Yogi Adityanath In Lucknow Stopover After Nepal Trip

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूपी सरकार के मंत्रियों के संग भेंट कर उन्हें सुशासन का मंत्र दिया। आपको बता दें कि नेपाल दौरे से लौटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कुशीनगर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर महाननिर्वाण स्तूप में पूजा-अर्चना की। आज ही पीएम मोदी नेपाल के लुंबिनी की अपनी एक दिन की यात्रा से लौटे और वहां से उत्तर प्रदेस के कुशीनगर पहुंचे।
आपको बता दें कि पीएम मोदी सोमवार को नेपाल के बाद कुशीनगर से होते हुए लखनऊ पहुंचें। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। पीएम मोदी ने लखनऊ में प्रदेश बीजेपी नेताओं और यूपी सरकार के मंत्रिय़ों के साथ बैठक की। पीएम मोदी करीब 4 घंटे तक रहे, जिसमें से करीब 3 घंटे तक का वक्त उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर गुजारा। पीएम ने बीजेपी नेताओं और मंत्रियों को सुशासन का पाठ पढ़ाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+