PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा आज, देंगे ये खास सौगातें

PM Modi News Varanasi: पीएम मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी जनपदवासियों को कई सौगातें देंगे। पीएम देशवासियों को चार वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी शहर के गणमान्य लोगों को संबोधित करेंगे।शाम 5 बजे वह वाराणसी पहुंचेंगे। पीएम मोदी विशेष विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर आएंगे। पीएम एयरपोर्ट से बरेका जाएंगे।

प्रधानमंत्री चार वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बंगलूरू रूटों पर चलेंगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट समेत देश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी। लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन 7.45 घंटे में यात्रा पूरी करेगी।

pm narendra

यह ट्रेन लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर के यात्रियों को काफी लाभ पहुंचाएगी। फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत इस मार्ग पर सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन होगी, जो 6.40 घंटे में यात्रा पूरी करेगी। एक्सप्रेस ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब के बठिंडा और पटियाला के बीच संपर्क को मजबूत करेगी। दक्षिण भारत में एर्नाकुलम-बंगलूरू वंदे भारत यात्रा के समय को दो घंटे से अधिक कम कर देगी, जिससे यात्रा 8.40 मिनट में पूरी हो जाएगी।

आठ नवंबर को वह सुबह 8 बजे बरेका से बनारस स्टेशन के लिए निकलेंगे। 8:15 बजे वंदेभारत को हरी झंडी दिखाएंगे। वह यहां करीब 8:50 तक रुकेंगे और यहां से वाया रोड बरेका हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां हेलीकॉप्टर से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट से करीब सवा नौ बजे बिहार के दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे।

पीएम मोदी के इस दौरे से वाराणसी ही नहीं बल्कि देश के विकास को एक नई गति मिलेगी। आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन , उद्योग , कृषि सहित कई क्षेत्रों में तेजी आएगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+