PM Modi ने खुद लिखा न्योता, बच्ची के साथ ली सेल्फी और निषाद परिवार को प्राण प्रतिष्ठा के लिए किया निमंत्रित
PM Modi News Ayodhya Uttar Pradesh: पीएम मोदी शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रोड शो में हिस्सा लिया एंव अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन के नए भवन का उद्घाटन किया। इसी क्रम में पीएम मोदी ने अयोध्या के निषाद समुदाय को न्योता दिया है।
पीएम मोदी ने अयोध्या दौरे के दौरान निषाद परिवार के रविंद्र मांझी से उनके घर जाकर मुलाकात की और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने का न्योता दिया है। पीएम मोदी ने खुद न्योता लिखा और परिवार को सौंपा। वहां एक बच्ची ने पीएम के साथ सेल्फी ली।

अयोध्यावासियों में पीएम के आगमन पर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आज पीएम मोदी ने अयोध्या को पंद्रह हजार करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। अयोध्या राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठ के लिए राम लला (बाल्यावस्था में रूप) की दो मूर्तियों को फाइनल किया गया है। एक मूर्ति गर्भगृह में रखी जाएगी. जबकि दूसरी मंदिर परिसर में कहीं स्थापित की जाएगी।
पीएम मोदी के स्वागत के लिए जगह-जगह भव्य इंतजाम दिखे। हजारों कलाकरों ने अपनी प्रस्तुति दी। जगह-जगह फूल वर्षा हुई।












Click it and Unblock the Notifications