PM मोदी ने किया पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, जानें क्या-क्या है खासियत?

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के अभिषेक से एक महीने पहले पीएम मोदी ने बडी सौगात दी है। पीएम ने शनिवार को पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और नवनिर्मित हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। रेलवे स्टेशन आधुनिक फैसिलिटी वाली तीन मंजिला इमारत है। इसकी सुविधाएं किसी एयरपोर्ट से कम नहीं है।

पीएम ने कहा कि अयोध्या और यूपी समेत देश के कई इलाकों में मेरे परिवार के सदस्यों का जीवन आसान हो जाएगा। सभी के जहन में यह सवाल उठना लाजमी है कि अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और नवनिर्मित हवाई अड्डे की क्या खासियत है? श्रद्धालुओं और पर्यटकों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी। आइए जानते हैं अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के बारे में 5 फैक्ट्स

Ayodhya Dham railway station

अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा
240 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन एक आधुनिक फैसिलिटी वाली तीन मंजिला इमारत है। इसमें फूड प्लाजा, वेटिंग हॉल, टॉयलेट, पेयजल स्टेशन, एस्केलेटर, लिफ्ट, स्टाफ रूम , प्रतीक्षालय, और एक प्रवेश फुटब्रिज, दुकानें जैसी समकालीन सुविधाओं से सुसज्जित है। इस रेलवे स्टेशन में संस्कृति और श्री राम मंदिर की छवि भी दिखाई देगी।

ग्रीन स्टेशन बिल्डिंग के रूप में सर्टिफाइड
यह स्टेशन सभी के लिए सुलभ और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के कारण इसे इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा ग्रीन स्टेशन बिल्डिंग के रूप में सर्टिफाइड किया गया है।

स्पेशल सुविधाओं से लैस
यह स्टेशन अपनी सुनियोजित सुविधाओं के लिए जाना जाता है, जिसमें एक इन्फेंट केयर रूम और प्राथमिक चिकित्सा के लिए एक समर्पित बीमार कक्ष शामिल है। इसमें एक यात्री सुविधा डेस्क, पर्यटक सूचना केंद्र भी है। इसके साथ ही 7,200 वर्ग मीटर में फैला परिसर भीड़ को संभालने का दावा करता है।

स्टेशन के टॉप फ्लोर पर धनुष की संरचना
स्टेशन के टॉप फ्लोर पर एक प्रतीकात्मक डिजाइन धनुष के साथ शाही 'मुकुट' से प्रेरित संरचना है। यह भगवान राम के साथ अयोध्या के गहरे संबंध को उजागर करती है।

हवाई अड्डे जैसी सुविधाएं
हवाई अड्डे के पुनर्विकास के समान थीम को प्रतिबिंबित करते हुए, स्टेशन में अलग-अलग आगमन और प्रस्थान क्षेत्र, एक टैक्सी बे, एक विस्तारित पोर्च और नए विकसित स्टेशनों में पाई जाने वाली मानक सुविधाएं शामिल हैं। स्टेशन को रोजाना 1 लाख यात्रियों को हैंडल करने के हिसाब से विकसित किया गया है। सभी मंजिलों को जोड़ने वाले फायर एग्जिट सेफ्टी को सुनिश्चित करते हैं। 140 मीटर x 32.6 मीटर माप वाला अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन आधुनिक और प्रतीकात्मक रेलवे बुनियादी ढांचे के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन में खराब मौसम में यात्रियों को आश्रय देने के लिए एक विशाल बरामदा (140 मीटर x 12 मीटर) है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+