'एकता का ऐसा महायज्ञ होगा, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में होगी', महाकुंभ पर बोले पीएम मोदी

Mahakumbh 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे। यहां महाकुंभ 2025 के लिए विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह गंगा, यमुना, सरस्वती, कावेरी, नर्मदा जैसी अनगिनत पवित्र नदियों का देश है।

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन नदियों के प्रवाह की पवित्रता, इन तीर्थों का जो महत्व, महात्मय है उनका संगम है, उनका योग-संयोग, उनका प्रभाव, उनका प्रताप, यह प्रयाग है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि महाकुम्भ को सफल बनाने के लिए दिन रात परिश्रम कर रहे कर्मचारियों, श्रमिकों और सफाई कर्मियों का मैं विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं।

PM Narendra Modi

पीएम ने कहा कि अगले साल महाकुंभ का आयोजन देश की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक पहचान को नए शिखर पर पहुंचाएगा। मैं बड़े विश्वास के साथ कहता हूं कि अगर मुझे इस महाकुंभ का वर्णन करना हो तो मैं कहूंगा कि यह एकता का ऐसा महायज्ञ होगा जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में होगी। मैं इस आयोजन की भव्य और दिव्य सफलता की आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब संचार के आधुनिक माध्यम नहीं थे तब कुंभ जैसे आयोजनों ने बड़े सामाजिक परिवर्तनों का आधार तैयार किया था। कुंभ में संत और ज्ञानी लोग मिलकर समाज के सुख-दुख की चर्चा करते थे, वर्तमान और भविष्य पर चिंतन करते थे।

आज भी कुम्भ जैसे बड़े आयोजनों का महात्मय वैसा ही है। ऐसे आयोजनों से देश के कोने-कोने में, समाज, देश में सकारात्मक संदेश जाता है, राष्ट्र चिंतन की धारा निरंतर प्रवाहित होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+