'कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखूंगा', तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ने पर PM Modi

PM Modi News: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। 195 सीटों पर पार्टी की ओर से नामों का ऐलान कर दिया गया है। भाजपा की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम पीएम मोदी का है, जो तीसरी बार यूपी की वाराणसी सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

बीजेपी की ओर से जारी की गई पहली लिस्ट में 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पीएम मोदी जहां वाराणसी से लड़ेंगे तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ और गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर सीट से चुनाव मैदान में हैं।

Modi varanasi candidate

'काशीवासियों की सेवा को लेकर उत्सुक हूं'

ऐसे में तीसरी बार वाराणसी से उम्मीदवारी की घोषणा पर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए काशी की जनता आभार जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि फिर से काशीवासियों की सेवा को लेकर उत्सुक हूं।

काशी के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में तीसरी बार अपने परिवारजनों की सेवा को लेकर बहुत उत्सुक हूं। भाजपा नेतृत्व को बहुत-बहुत धन्यवाद। इसके साथ ही मुझमें निरंतर विश्वास जताने के लिए पार्टी के करोड़ों निस्वार्थ कार्यकर्ताओं को मेरा नमन!"

'कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखूंगा'

पीएम मोदी ने आगे लिखा, "2014 में मैं लोगों के सपनों को साकार करने और गरीब से गरीब को सशक्त बनाने का संकल्प लेकर काशी गया था। बीते 10 वर्षों में काशी का कायाकल्प करने के लिए हमने अलग-अलग सेक्टर में तेज प्रगति की है। विकास के इस चौतरफा प्रयास में आगे भी कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखूंगा। काशी के मेरे भाइयों और बहनों ने मुझे जो अपार स्नेह और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं हृदय से अपनी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।"

घोषित उम्मीदवारों को दी बधाई

इसके अलावा पीएम मोदी ने पहली लिस्ट में शामिल सभी 195 उम्मीदवारों को भी शुभाकामनाएं दी। पीएम मोदी ने 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि," हमारी पार्टी ने कुछ सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और बाकी सीटों की घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी। मैं उन सभी को बधाई देता हूं, जिन्हें हमारी पार्टी के उम्मीदवारों के रूप में नामित किया गया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+