PM Modi Varanasi: "काशी हमार हौ, हम काशी के हईं", पीएम मोदी ने भोजपुरी में किया काशी वासियों का अभिवादन
PM Modi Varanasi: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी (वाराणसी) पहुंचे। प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे और फर सीधे हेलिकॉप्टर से मेंहदीगंज पहुंचे, जहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने काशीवासियों को भावभीना प्रणाम किया और अपनी आत्मीयता प्रकट करते हुए भोजपुरी में कहा, "काशी हमार हौ, हम काशी के हईं।"
पीएम मोदी का यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि पीएम मोदी ने मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल से कुल 39 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत तीन बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड भी प्रदान किए।

प्रधानमंत्री ने संकटमोचन मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया और कहा कि काशीवासियों का प्रेम और समर्थन उनके लिए ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने कहा, "हमरे परिवार के, हमरे लोगन के हमार प्रणाम। आप सब लोग हमके आपन आशीर्वाद देत रहला, हम ई प्रेम के कर्जदार हईं।"
PM Modi Varanasi Visit: विकास की नई रफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज काशी सिर्फ एक प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी नहीं, बल्कि एक प्रगतिशील और विकसित भारत के नक्शे पर पूर्वांचल का प्रमुख केंद्र बन चुकी है। उन्होंने बताया कि काशी अब इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और पेयजल जैसी सुविधाओं के मामले में देश की अग्रणी नगरी बनती जा रही है।
उन्होंने कहा, "पूर्वांचल के आर्थिक विकास में काशी की भूमिका अब निर्णायक होती जा रही है। यहां जो परियोजनाएं शुरू की गई हैं - चाहे वह हर घर नल योजना हो, गांवों की सड़कें, स्कूल और अस्पताल हों, या खेल सुविधाएं ये सभी योजनाएं पूर्वांचल को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम हैं।"
PM Modi Varanasi Visit: कनेक्टिविटी से लेकर जनसुविधाओं तक
प्रधानमंत्री द्वारा जिन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया, उनमें सड़क और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी परियोजनाएं प्रमुख हैं जो गांव-गांव को शहरों से जोड़ने में मदद करेंगी। इसके अतिरिक्त पेयजल योजना के तहत हर घर तक नल से शुद्ध जल पहुंचाने के अभियान को भी और गति दी जाएगी।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी नए केंद्रों की स्थापना, आयुष्मान कार्ड वितरण और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था पर बल दिया गया है।
PM Modi Varanasi News: जनता का उत्साह, विकास का उत्सव
जनसभा में उमड़े जनसैलाब को देखकर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज काशी की जनता विकास का उत्सव मना रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह केवल शुरुआत है भविष्य में पूर्वांचल को देश के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल करने के लिए और भी व्यापक योजनाएं लाई जाएंगी।
अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने बनारस और पूर्वांचल के लोगों को इन तमाम विकास कार्यों के लिए ढेरों बधाइयाँ दीं और विश्वास दिलाया कि उनका यह प्रयास जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications