4 फरवरी को मेरठ, तो 5 को अलीगढ़ में गरजेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के चुनाव में कुल 12 रैलियों को संबोधित करेंगे, पहली रैली 4 फरवरी को मेरठ और 5 फरवरी को अलीगढ़ में होगी।
लखनऊ। यूपी के चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पूरी ताकत चार फरवरी से झोकेंगे। भाजपा के लिए प्रचार के दौरान पीएम यूपी की कुल 12 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। जिसमें पहली रैली चार फरवरी को मेरठ में होनी है। यूपी में प्रधानमंत्री मोदी की रैलियों का कार्यक्रम तय हो चुका है और पहले चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी दो रैलियों को संबोधित करेंगे, जिसमें पहली रैली चार फरवरी को मेरठ मे जबकि दूसरी रैली पांच फरवरी को अलीगढ़ में होगी।

प्रधानमंत्री मोदी चार फरवरी को मेरठ के शताब्दी नगर मैदान में भाजपा की रैली को संबोधित करेंगे, यह वही जगह है जहां आरएसएस की शाखाएं लगती हैं और 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी पीएम मोदी ने यहां रैली को संबोधित किया था। शताब्दी मैदान आरएसएस के संस्थान माधव कुंज के ठीक सामने है। इस रैली में कुल 18 उम्मीदवार हिस्सा लेंगे जोकि मुख्य रूप से बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ के विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। इस रैली को लेकर भाजपा अपनी तैयारी जोर शोर से कर रही है, इसमें तमाम पार्टी की यूनिट के जमा होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
इसे भी पढ़ें- बीजेपी विधायक सुरेश राणा के विवादित बोल, कहा- चुनाव जीते तो कैराना और देवबंद में लग जाएगा कर्फ्यू
सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी इस क्षेत्र के इतिहास के बारे में बोल सकते हैं कि कैसे यहां भ्रष्टाचार और अपराध की घटनाएं बढ़ी और प्रशासन यहां पूरी तरह से विफल रहा है। पीएम के भाषण में बेरोजगारी, विकास और किसानों से जुड़े मुद्दे शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि अलीगढ़ की रैली इस लिहाज से भी काफी मायने रखती है क्योंकि घर वापसी का मुद्दा यहीं से उठा था। इस रैली में अलीगढ़ के सभी सात भाजपा उम्मीदवारों के जमा होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications