बीजेपी 'जन-चौपाल': पीएम मोदी का दावा- गन्ना किसानों को योगी सरकार ने किया 1.5 लाख करोड़ का भुगतान

नई दिल्ली, 6 फरवरी: देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां जोरों पर हैं। इस बार कोरोना महामारी की वजह से सभी दल डिजिटल माध्यम से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार को वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए 'जन-चौपाल' की। पीएम के मुताबिक योगी सरकार ने किसानों का खासा ख्याल रखा है, जिस वजह से गन्ना उत्पादकों को पिछली सरकार की तुलना में कहीं ज्यादा भुगतान किया गया।

Yogi

'जन-चौपाल' में पीएम ने कहा कि यूपी की पहली दो सरकारों ने जितना भुगतान 10 साल में नहीं किया था, उतना योगी सरकार ने पांच साल में कर दिया। इसके तहत गन्ना उत्पादकों को 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है। पीएम के मुताबिक किसान ये नहीं भूले हैं कि उन्होंने (विपक्षी दलों ने) सत्ता में रहते हुए क्या किया। उन्होंने गन्ना किसानों को रुलाया, जबकि योगी सरकार उनको राहत देते हुए नई सौगातें लेकर आई। पीएम मोदी ने ये भी आरोप लगाया कि विपक्षी दल लगातार गन्ना किसानों को झूठ के साथ भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।

पीएम ने कहा कि यूपी की बेहतरी के लिए समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगियों (गठबंधन) को सत्ता से बाहर रखना जरूरी है। गरीबों के लिए नकली समाजवादियों का रवैया क्या रहा है? पिछली सरकार ने आगरा, मथुरा और बुलंदशहर के शहरी इलाकों में सिर्फ 8,000 घर बनाए थे, जबकि योगी सरकार ने तीन जिलों में 85,000 से अधिक घर बनाए।

गन्ना किसानों पर बीजेपी का फोकस
आपको बता दें कि पश्चिमी यूपी में चुनाव शुरुआती चरण में है, जिस वजह से वहां बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। हाल ही की कुछ सभाओं में गृहमंत्री अमित शाह ने भी गन्ना किसानों को लुभाने की कोशिश की थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने गन्ना उपज के भुगतान में देरी होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है। कुछ किसानों ने मुझसे कहा कि गन्ने के भुगतान में देरी हो रही है। बीजेपी घोषणापत्र में ये वादा किया जाएगा कि देरी का ब्याज मिलों से वसूल किया जाएगा और गन्ने का बकाया किसानों को ब्याज के साथ दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+