पीलीभीत में इको टूरिज्म युवाओं को रोजगार के नए अवसर दे रहा: पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने पीलीभीत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीलीभीत में इको टूरिज्म का नया इको सिस्टम बन रहा है, यहां के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। पीलीभीत और यह पूरा क्षेत्र खेती-किसानी के लिए भी जाना जाता है। आप याद कीजिए 10 वर्ष पहले तक किसानों की क्या स्थिति थी। महंगी यूरिया की कालाबाजारी होती थी। किसानों को लाठियां खानी पड़ती थी। आज यूरिया भी पर्याप्त मिलता है, लगातार मिलता है।
जो बोरी दुनिया में 3000 रुपए में मिलती है वो हमारी सरकार 300 रुपए से भी कम कीमत पर यूरिया की बोरी किसानों को देती है। यहां यूपी के किसानों को पीएम किसान निधि के तहत करीब 70 हजार करोड़ रुपए भी मिले हैं। यह आंकड़ा छोटा नहीं है। किसानों के बैंक खातों में 70 हजार करोड़ रुपए मोदी सरकार ने पहुंचाया है।

इसमे करीब 850 करोड़ रुपए पीलीभीत के किसानों के बैंक खाते में पहुंचे हैं। कांग्रेस और सपा के राज में गन्ना किसानों को कैसे अपने ही पैसे के लिए तरसाया जाता था, यह आपसे अच्छा कौन जानता है। भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों की परेशानी कम करने के लिए पूरी ताकत से काम किया। योगी जी ने तो पहले दिन से ही गन्ना किसानों की मुसीबतों को दूर करने के लिए अनेक कदम उठाएं। कई चीनी मिलें खुली हैं, कई का विस्तार हुआ है, यह काम लगातार किया जा रहा है।
पीएम ने कहा अयोध्या में राम मंदिर न बने इसके लिए कांग्रेस ने लाख कोशिश की, लेकिन जब देश की जनता ने पाई-पाई देकर इतना भव्य मंदिर बना दिया और जब मंदिर वालों ने आपके सारे गुनाह माफ करके प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित किया। लेकिन आपने आमंत्रण को ठुकरा कर भगवान राम का अपमान किया और जो नेता प्राण प्रतिष्ठा में गए, उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया।












Click it and Unblock the Notifications