अयोध्या मास्टर प्लान: PM मोदी बोले- राम मंदिर बनने से पहले पूरे कर लिए जाएं विकास कार्य

अयोध्या, 26 जून। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद अब राम मंदिर निर्माणकार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसके साथ ही अयोध्या शहर के विकास को लेकर भी केंद्र व राज्य सरकार कई अहम फैसले ले रही है। इसी क्रम में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या विकास योजना की बैठक में विकासकार्यों की समीक्षा की। मीटिंग में पीएम मोदी ने अयोध्या को हर भारतीय की सांस्कृतिक चेतना में उकेरा हुआ शहर बताया। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि शहर में विकास परिवर्तन के साथ भारतीय परंपराओं को भी बखूबी प्रदर्शित किया जाना चाहिए।

PM Modi said Ayodhya development work should be completed before the construction of Ram temple

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या की विकास योजना की समीक्षा की। सरकारी सूत्रों के मुताबिक बैठक में पीएम मोदी ने सुझाव दिया कि राम मंदिर बनने से पहले अयोध्या में सभी विकास कार्य पूरे कर लिए जाएं। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को अपने जीवन में कम से कम एक बार अयोध्या जाने की इच्छा महसूस करनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि निकट भविष्य में अयोध्या में विकास कार्य जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें: अयोध्या जमीन विवाद पर राम गोपाल यादव बोले- जब राम के भक्त ही राम की गुल्लक चुरा लें तो क्या किया जाए

अयोध्या विकास योजना बैठक के सरकारी सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने अयोध्या को प्रगति की दिशा में ले जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह अयोध्या की असली पहचान की खुशी मनाने और इसके विभिन्न सांस्कृतिक पहलुओं को जीवित रखने का हमारा सामूहिक प्रयास है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि जिस तरह भगवान राम में लोगों को एक साथ लाने की क्षमता थी, उसी प्रकार अयोध्या के विकास कार्यों को सकारात्मक जनभागीदारीकी भावना से निर्देशित किया जाना चाहिए। पीएम मोदी ने अध्योध्या के इस विकास कार्य में प्रतिभाशाली युवाओं के कौशल का लाभ उठाने का भी सुझाव दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+