अपने यूपी दौरे में इस बार किसानों को ये खास तोहफे देने जा रहे हैं पीएम मोदी

वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी 14 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र के वाराणसी के दौरे पर आ रहे है। इस दौरान पीएम मोदी मच यूपी के किसानों को नई सौगात देगे। इतना ही नहीं पीएम मोदी इस बार काशी की जनता को एक हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें कई परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनका लाभ न सिर्फ वाराणसी बल्कि समूचे पूर्वांचल को मिलेगा।

PM Modi is going to give these special gifts to farmers this time in Varanasi

राजातालाब रेलवे स्टेशन के पास बना पेरिशेबल कार्गो सेंटर का पीएम नरेंद्र मोदी 14 जुलाई को कचनाम में सभा के दौरान उद्घाटन करेंगे। इस कार्गो सेंटर से राजातालाब तहसील के साथ शहर के भी फल, सब्जी कारोबारियों को लाभ मिलेगा। मामूली चार्ज पर सेंटर में एक से छह माह तक फल, सब्जियां, सूखे फल रखे जा सकेंगे। बता दें कि पेरिशेबल कार्गो सेंटर का निर्माण भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड ने किया है। इस कार्गो सेंटर को आईटीसी चलायेगी।

PM Modi is going to give these special gifts to farmers this time in Varanasi

यह है खासियत
पेरिशेबल कार्गो सेंटर में चार कूलिंग चैंबर हैं। सभी की क्षमता 100-100 टन की है। किसान या कारोबारी अपना माल क्रेट में रखेंगे। इसमें पहले से कोई बुकिंग की सुविधा नहीं है। फल व सब्जी कारोबारी, किसान कार्गो सेंटर में बाहर से माल मंगाकर रख भी सकेंगे। बता दें कि यहां माल रखने की दर एक से ढाई रुपये प्रति किलोग्राम एक माह के लिए होगी। अभी अलग-अलग उत्पादों पर दर निर्धारित नहीं है। एरिया मैनेजर आशीष सिंह ने बताया कि चाहे माल एक दिन रखें या एक माह, रेट पूरे माह का देना होगा। कोल्ड स्टोरज का तापमान -20 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

भाजपा किसानों के लिए कर रही है काम
किसानों को लेकर बैकफुट पर रहने वाली बीजेपी सरकार अब किसानों के लिए काम करती दिख रही है। खरीफ की फसल की एमएसपी हो या फिर किसानों को योजनाओ का लाभ पहुंचाने को लेकर सरकार अब गंभीर नजर आ रही है। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर आने वाले है। इस दौरान पीएम मोदी वाराणासी के राजातालाब स्थित कचनार गांव में जनसभा कर करीब एक हाजर करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+