Varun Gandhi ने ट्वीट कर अपनी ही सरकार को घेरा, पूछा- 'सरकारी खजाने पर आखिर पहला हक किसका है?'

Varun Gandhi ने ट्वीट कर अपनी ही सरकार को घेरा, पूछा- 'सरकारी खजाने पर आखिर पहला हक किसका है?'

लखनऊ, 06 अगस्त: भाजपा नेता और पीलीभीत सांसद वरुण गांधी अपनी ही सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वरुण गांधी अक्सर अपनी सरकार के फैसलों को लेकर आए दिन अपनी नाराजगी जाहिर करते रहते हैं। एक बार फिर वरुण गांधी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए सवाल किया है कि, 'सरकारी खजाने पर आखिर पहला हक किसका है?'

Pilibhit MP Varun Gandhi criticizes BJP government

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने शनिवार 06 अगस्त को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से खुद की सरकार को असहज कर देने वाला ट्वीट किया है। वरुण गांधी ने लिखा, 'जो सदन गरीब को 5 किलो राशन दिए जाने पर 'धन्यवाद' की आकांक्षा रखता है। वही सदन बताता है कि 5 वर्षों में भ्रष्ट धनपशुओं का 10 लाख करोड़ तक का लोन माफ हुआ है। 'मुफ्त की रेवड़ी' लेने वालों में मेहुल चोकसी और ऋषि अग्रवाल का नाम शीर्ष पर है। सरकारी खजाने पर आखिर पहला हक किसका है?'

'मुफ्त की रेवड़ी' वाला वरुण गांधी का यह ट्वीट पीएम मोदी की इस टिप्पणी से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें पीएम मोदी ने यूपी में एक जनसभा में मुफ्त में सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली राजनीति की तीखी आलोचना करते हुए कहा था कि यह 'रेवड़ी कल्चर' देश के विकास के लिए ''बहुत घातक'' है। पीएम मोदी ने कहा था, 'आज हमारे देश में 'रेवड़ियां' बांट कर वोट जुटाने की संस्कृति जड़ जमा रही है। यह 'रेवड़ी कल्चर' देश के विकास के लिए बहुत घातक है। देश के लोगों खास तौर से युवाओं को इस संस्कृति के खिलाफ सतर्क रहने की जरूरत है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+