Phulpur Election Result 2024: सपा MLA पूजा पाल ने ऐसे की अखिलेश की साइकिल पंक्चर! यूं भगवा-भगवा हो गया फूलपुर
Phulpur Election Result 2024: उत्तर प्रदेश के फूलपुर विधानसभा उपचुनाव 2024 में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की। भाजपा के उम्मीदवार दीपक पटेल ने सपा के मुज्तबा सिद्दीकी को 11,305 वोटों के अंतर से हराकर सीट पर भगवा लहराया। इस जीत का श्रेय केवल भाजपा की रणनीति को नहीं, बल्कि कौशांबी की चायल विधानसभा सीट से सपा विधायक पूजा पाल के समर्थन को भी दिया जा रहा है।
योगी-योगी धुन गुनगुनाती हुई पूजा पाल ने भाजपा उम्मीदवार दीपक पटेल के लिए घर-घर चौपाल लगाई। इसका फायदा भाजपा को भरपूर मिला। पूजा के प्रयासों ने अखिलेश यादव की साइकिल की हवा निकाल दी और फूलपुर भगवा-भगवा एक बार फिर से हो गया। आपको बता दें कि भाजपा विधायक प्रवीण पटेल सांसद बनने के बाद सीट खाली हुई थी, इसीलिए इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी।

Phulpur Election Result
- दीपक पटेल (भाजपा) - 78289 वोट मिले
- मो.मुज्तबा सिद्दीकी (सपा)- 66984 वोट मिले
- भाजपा ने वोटों के अंतर से जीत दर्ज की- 11305
Who is Deepak Patel: कौन हैं दीपक पटेल?
- पार्टी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
- आयु: 44 वर्ष
- शिक्षा: एलएलबी (इलाहाबाद विश्वविद्यालय), एलएलएम (ग्लोबल यूनिवर्सिटी, 2011)
- पेशा: वकालत, कृषि और परामर्श
- संपत्ति: ₹25 करोड़ से अधिक
- देनदारियां: ₹85 लाख
- क्रिमिनल केस: 2
- पत्नी: गुलाब सिंह

दीपक पटेल का राजनीतिक सफर वकालत से शुरू हुआ। फूलपुर सीट पर उनकी जीत भाजपा के लिए महत्वपूर्ण रही, क्योंकि यह सीट सांसद बनने के बाद प्रवीण पटेल के इस्तीफे से खाली हुई थी।
ये भी पढ़ें- UP By Election Results 2024: UP की 9 सीटों का क्या है चुनावी परिणाम? यहां जानें कौन जीता-कौन हारा?
फूलपुर सीट: भाजपा की रणनीति और जीत का कारण
- पूजा पाल का समर्थन: सपा विधायक पूजा पाल ने खुलकर भाजपा उम्मीदवार दीपक पटेल का समर्थन किया।
- घर-घर जाकर दीपक पटेल के लिए प्रचार किया, जिससे भाजपा को भारी समर्थन मिला।
- योगी सरकार की कानून व्यवस्था: सीएम योगी आदित्यनाथ की छवि "मजबूत कानून व्यवस्था" और "माफिया राज के खात्मे" को लेकर जनता के बीच मजबूत रही।
- भाजपा का ग्राउंड लेवल अभियान: जपा ने वोटर्स से सीधा जुड़ने के लिए चौपाल और जनसंपर्क अभियान चलाया।
क्या है सपा विधायक पूजा पाल के भाजपा समर्थन की वजह ?
राजू पाल हत्याकांड:
- 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के इशारे पर की गई।
- राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने 18 साल तक इंसाफ के लिए संघर्ष किया।
- योगी सरकार ने अतीक और अशरफ को कानून के कटघरे में लाकर पूजा को न्याय दिलाया।
अतीक-अशरफ का अंत: 2023 में जेल से अस्पताल जाते समय अतीक और अशरफ की कुछ संदिग्धों ने हत्या कर दी।
पूजा का बयान: "सीएम योगी ने मेरे समुदाय को न्याय दिलाया है।"18 साल से मैं अतीक के आतंक के खिलाफ लड़ रही थी। भाजपा की कानून व्यवस्था ने मेरी लड़ाई को सफल बनाया।"
फूलपुर सीट का इतिहास
- यह सीट भाजपा के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रही है।
- 2022 में भाजपा के प्रवीण पटेल ने यह सीट जीती थी, जो सांसद बनने के बाद खाली हुई।
- सपा ने 2024 में मुज्तबा सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया, लेकिन भाजपा के दीपक पटेल ने यह सीट फिर से जीत ली।
ये भी पढ़ें - UP Result 2024: सपा की 2 मजबूत सीटों पर हो गया खेला! BJP ने चला ऐसा दांव, कटेहरी-कुंदरकी में लुट गई 'बेला'












Click it and Unblock the Notifications