यूपी: पेट्रोल और तेजाब डालकर पत्नी, बेटी और सास को जलाया,खुद भी झुलसा
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में गृह क्लेश से तंग आकर एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी, सास और ढाई साल की बच्ची पर पेट्रोल और तेजाब डालकर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पडोसियों गम्भीर हालत में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। घटना में आरोपी खुद भी झुलस गया। पुलिस ने इस मामले में पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नाराज होकर पहुंच गई मायके
घटना मेरठ के लिसाड़ी गेट के हुमायूं नगर की है। सुरैय्या (25) की शादी करीब आठ साल पहले अमरोहा के कुरैशियान मोहल्ला निवासी सोनू पुत्र छोटे खां के साथ हुई थी। सोनू द्वारा जुआ-संट्टा खेलने का विरोध करने पर उसका पत्नी से अकसर झगड़ा रहता था। गुरुवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। सुरैय्या नाराज होकर ससुराल से निकल गई और अपने मायके पहुंच गई। शाम के चार बजे सोनू भी पीछे-पीछे आ गया।

तेजाब और पेट्रोल डालकर जलाया
सुरैय्या के परिजनों का कहना है कि सोनू एक बोतल में पेट्रोल और दूसरी बोतल में तेजाब लेकर पहुंचा था। वह लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसने सुरैय्या अपनी गोद ली हुई ढाई साल की बेटी अलीशा पर तेजाब और फिर पेट्रोल उड़ेल दिया। सास सलमा बेटी को बचाने के लिए दौड़ी तो वह भी लपटों में घिर गई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने गम्भीर हालत में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों का इलाज चल रहा है। डॉक्टर की मानें तो तीन करीब 60 से 75 प्रतिशत जल चुके है। इस दौरान आरोपी खुद भी झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का इलाज पुलिस कस्टडी में चल रहा है। वहीं पुलिस घायल सास का बयान दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications