युवक का ऐसा खौफ कि पलायन को मजबूर लोग, जानिए वजह

लोगों का कहना है कि दिनों-दिन बिगड़ते जा रहे हालात के चलते ही उन्होंने मजबूर होकर इस मोहल्ले से पलायन करने का मन बनाया है।

सहारनपुर। शामली में लोग एक अपराधी की वजह से पलायन करने को मजबूर है, तो गांव शब्बीरपुर के ग्रामीण भी जातीय हिंसा के चलते गांव छोड़कर पलायन कर रहे हैं। वहीं फतवों के शहर देवबंद के एक मोहल्ले में अब युवक का ऐसा आतंक छाया है कि लोग अपने घरों से पलायन को मजबूर हो रहे हैं।
आखिर कौन है ये ये युवक?

युवक का ऐसा खौफ कि पलायन को मजबूर लोग, जानिए वजह

फतवों के शहर देवबंद के मोहल्ला लहसवाड़ा स्थित कई मकानों के बााहर 'पलायन' ये मकान बिकाऊ है, लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। अपने घरों पर पलायन शब्द लिखने वाले लोग मोहम्मद मुस्तफा, आदिल, अब्दुल सलाम, इस्तखार व सादिक आदि का कहना है कि मोहल्ले में ही एक दानिश नाम का युवक रहता है। जो कि बेहद झगड़ालू व्यक्ति है और अकारण मोहल्लेवासियों के साथ गाली-गलोज व मारपीट करना उसकी आदत बन चुकी है। इसीलिए अब इस मोहल्ले में रहना उनके लिए दुश्वार होता जा रहा है।

युवक का ऐसा खौफ कि पलायन को मजबूर लोग, जानिए वजह

आरोप है कि वो ही नहीं मोहल्ले का प्रत्येक व्यक्ति दानिश के आतंक से परेशान है। सुबह भी दानिश ने मोहल्ले के ही आफताब को उस समय मारपीट कर घायल कर दिया जब वो सबजी लेने के लिए जीटी रोड स्थित मंडी समिति जा रहा था। लोगों का कहना है कि दिनों-दिन बिगड़ते जा रहे हालात के चलते ही उन्होंने मजबूर होकर इस मोहल्ले से पलायन करने का मन बनाया है। इसी के चलते उन्होंने अपने घर के बाहर पलायन का नोटिस लगा दिया है। जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+