यूपी: छेड़छाड़ का आरोप लगाकर नशे में धुत्त सिपाही से राइफल छीनने का हुआ प्रयास, वीडियो
मेरठ। यूपी में इन दिनों सिपाही से हाथापाई करने और उससे राइफल छीनने का वीडियो वायरल हो रहा है। नशे में धुत सिपाही द्वारा महिला पर अश्लील कमेंट करने का आरोप लगाते हुए कुछ लोग सिपाही से धक्का-मुक्की कर रहे हैं। ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के मुकुट महल बैंक्विट हॉल का बताया जा रहा है। जहां आप देख सकते हैं कि लोग किस तरीके से सिपाही के साथ हाथापाई कर रहे हैं।

सिपाही पर एक फौजी की पत्नी पर अश्लील कमेंट करने का आरोप लगा है। साथ ही नशे में ड्यूटी करने का भी आरोप लगाकर लोग धक्का-मुक्की कर रहे हैं। इस मामले कि जब पड़ताल की गई तो थाना पुलिस को इस मामले की जानकारी ही नहीं है। साथ ही सीओ स्तर के अधिकारियों को भी मामले की भनक नहीं है। उधर जब एसपी सिटी को यह वीडियो दिखाया गया तो उन्होंने इस मामले की जांच कराने की बात कही है। वीडियो कहां का है अभी इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि पुलिस पर अब तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।
यूपी पुलिस का आए दिन कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर इसी वायरल होता रहता है। साथ ही शराब पीकर ड्यूटी करना तो मानों पुलिस के लिए आम बात सी हो चुकी है। इससे पहले वसूली के पैसे के बटवारे को लेकर दो पुलिस वाले आपस में भिड़ गए थे तो कहीं पुलिस अवैध वसूली करने में लगी रही और उनके सामने ही लुटेरे भाजपा नेता की वाइन शॉप और कैंटीन लूट के चलते बने। कई बार तो पुलिस का अमानवीय चेहरा भी सामने इसी प्रकार आता रहता है। शाहजहांपुर से आई एक खबर के अनुसार पुलिस वाले के सामने कुछ दंबंगों ने एक ड्राइवर को पीट कर अधमरा कर दिया। यह घटना पुलिसवालों के सामने होती रही और वे मूकदर्शक बने देखते रहें।












Click it and Unblock the Notifications