UPPSC: PCS- 2017 प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम संशोधित करने का आदेश

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एक और भर्ती फिर से न्यायालय पहुंची और न्यायालय ने फिर से संशोधित करने का आदेश सुना दिया। इस बार मामला पीसीएस प्री 2017 का है, जिसमें 5 प्रश्नों को पर आपत्ति जताते हुए अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई पूरी करते हुए अपना फैसला सुनाया और पीसीएस प्री 2017 के परीक्षा परिणाम को संशोधित करने का आदेश दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि आपत्ति वाले प्रश्नों में एक प्रश्न को डिलीट करने तथा दो प्रश्नों के उत्तर बदल कर फिर से रिजल्ट जारी किया जाये।

PCS-2017 order to amend the results of the initial examination

डबल बेंच का है फैसला
पीसीएस प्री 2017 की परीक्षा में पूछे गए पांच सवालों पर आपत्ति जताते हुए अभ्यर्थियों कि दाखिल याचिका पर जस्टिस पंकज मित्तल और जस्टिस सरल श्रीवास्तव की डबल बेंच ने सुनवाई की। कोर्ट में उपलब्ध कराये गये साक्ष्य व दलीलो के आधार पर कोर्ट ने तीन सवालों को गलत माना। हाईकोर्ट के फैसले के बाद याचिकाकर्ता जहां खुश नजर आये। वही प्री में सफल रहे अभ्यार्थी इस आदेश से निराश हैं।

परिणाम होगा बदलाव
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 24 सितंबर 2017 को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा करायी थी, जिसमें 2 लाख 46 हजार 710 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 19 जनवरी 2018 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी हुआ, जिसमें 14032 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। फिलहाल अब परिणाम में बदलाव पर पास फेल की संख्या में भी बदलाव होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+