यूपी: अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर तो चादर में डालकर ले गए मरीज को

मिर्जापुर। सरकार बदल गई पर सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था जस की तस बनी हुई है। सूबे में सरकार करोड़ों रुपये हर वर्ष स्वास्थ के नाम पर जिला अस्पतालों पर खर्च करती है। मगर इसके बाद भी स्थिति में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। मिर्जापुर के जिला अस्पताल में दर्द से कराह रहे टीबी के मरीज को तीमारदार स्ट्रेचर पर ले जाने के बजाय चादर में उठाकर ले जाते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद अब जिला अस्पताल प्रशासन सफाई देने में लगा हुआ है।

patient did not get the stretcher in the hospital and took it in the sheet

टीबी रोग की जांच कराने आया था
पड़री थाना क्षेत्र के उमरिया गाँव निवासी मल्लू टीवी का मरीजी है। शुक्रवार को वह जिला अस्पताल में टीवी के इलाज के लिए डाक्टर को दिखाने पहुंचा था। टीबी कि वजह से बेहद कमजोर होने के कारण चलने फिरने में पूरी तरह असमर्थ है। बता दें कि मल्लू को टीबी रोगी कक्ष से बाहर तक ले जाने के लिए मौके पर स्ट्रेचर तक नहीं मिल सका। मल्लू के परिजन उसे चादर में लपेट कर उठाकर ले गए और अस्पताल गेट के पास जमीन पर उसे लेटा दिया। मल्लू वहां काफी देर तह इसी तरह से पड़ा रहा।

सीसीटीवी फुटेज देखकर होगी कार्रवाई
वही जब चादर में लपेट कर अस्पताल से मरीज को बाहर निकालने पर जिला अस्पताल के एसआईसी से पूछा गया तो उनका कहना था कि अस्पताल में स्ट्रेचर की कोई कमी नहीं है। सम्भवत: परिजनों ने किसी स्टाफ से स्ट्रेचर मांगा ही नहीं होगा नहीं तो उन्हें स्ट्रेचर जरूर मिलता। फिर भी सीसीटीवी देख कर इस पूरे मामले कि जांच की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+