Vietnam boat Accident: वियतनाम नाव हादसे में मरने वाले सभी Lava Mobile कंपनी के कर्मचारी, किस राज्य के कितने?

Vietnam Speedboat Accident: वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास हुए दर्दनाक स्पीडबोट हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। नाव पर कुल 32 भारतीय और चार क्रू मेंबर सवार थे। वहीं इस घटना को लेकर अब सामने आया है कि मृतकों में कई लोग लावा मोबाइल के चैनल पार्टनर और कंपनी की टीम से जुड़े थे। हादसे के बाद लावा मोबाइल ने शोक जताते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

वहीं, भारतीय दूतावास, स्थानीय प्रशासन और भारत सरकार राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। इस हादसे का तेलंगाना से भी कनेक्शन सामने आया, हालांकि मृतकों में कोई भी तेलंगाना का निवासी नहीं है।

Vietnam Speedboat Accident

लावा मोबाइल ने जताया गहरा दुख

हादसे के बाद लावा मोबाइल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर गहरा दुख व्यक्त किया। कंपनी ने बताया कि हादसे में उसके कई चैनल पार्टनर और टीम के सदस्य प्रभावित हुए हैं। कंपनी ने बाताया कि, उनके कंपनी के कर्मचारी वियतनाम टूर पर गए हुए थे। लावा ने कहा कि वह वियतनाम में भारतीय दूतावास और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। कंपनी की टीमें भारत और वियतनाम दोनों जगह प्रभावित परिवारों से जुड़ी हुई हैं और हर संभव सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह यात्रा आधिकारिक थी या निजी।

ये भी पढे़ं: वियतनाम नाव हादसा: 15 की मौत,भारतीय पर्यटक के लिए इंडियन एंबेसी ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, कंट्रोल रूम भी बना

सबसे अधिक तमिल नाडु के 10 लोगों की मौत

नाव हादसे के समय उसमें 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर मौजूद थे। दुर्घटना के बाद बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि बचाए गए लोगों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय प्रशासन, समुद्री बचाव दल और भारतीय दूतावास लगातार राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। वहीं इस घटना में कुल 15 मृतक में सबसे ज्यादा तमिलनाडु के 10 लोग शामिल हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश से 3 लोग (क्रम और केरल से 2 लोगों की जान गई है।

Vietnam Speedboat Accident

ये भी पढे़ं: Macron In Vietnam: पत्नी से थप्पड़ वाले कांड के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने साइन की $10 बिलियन की डील

परिवारों की मदद में जुटीं एजेंसियां

भारतीय दूतावास, विदेश मंत्रालय और लावा मोबाइल की टीमें प्रभावित परिवारों के संपर्क में हैं। परिजनों को हादसे से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। जरूरत पड़ने पर दस्तावेजी प्रक्रिया, चिकित्सा सहायता और अन्य जरूरी मदद भी दी जा रही है। सरकार की ओर से भी लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी भारतीयों की सुरक्षा और प्रभावित परिवारों की सहायता सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+