Pawan Kalyan को क्‍या हुआ, तीन घंटे चली सर्जरी? क्‍या एक्‍टर से डिप्‍टी सीएम बने पवन की फैंस ने की ये हालत

Pawan Kalyan shoulder sugery: आंध्र प्रदेश के डिप्‍टी सीएम और सुपरस्‍टार एक्‍टर पवन कल्‍याण मुंबई के अस्‍पताल में भर्ती करवाए गए हैं। पवन कल्‍याण की अस्‍पताल में लगभग तीन घंटे तक सर्जरी चली। जनसेवा पार्टी के बाद पवन कल्‍याण की सर्जरी सफल रही और उन्‍हें डॉक्‍टरों की निगरानी में रखा गया है। इसके साथ ही पार्टी ने अपने अधिकारिक बयान में ये भी खुलासा किया कि आखिर ऐसा क्‍या हुआ जिसके कारण पवन कल्‍याण के दोनों कंधों में ये दिक्‍कत हुई?

पवन कल्‍याण को क्‍या हुआ, करवानी पड़ी सर्जरी?

दरअसल, पवन कल्‍याण की जन सेना पार्टी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर डिप्‍टी सीएम की हेल्‍थ से जुड़ा ये अपडेट जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि उनके दोनेां कंधों में रोटेशन कफ से जुड़ी गंभीर चोटे थीं। जिसके बाद स्‍पेसलिस्‍ट डॉक्‍टरों की टीम ने तुरंत सर्जरी कराने की सलाह दी थी लेकिन वो आधिकारिक कामों के चलते सर्जरी को टालते रहे तकलीफ बढ़ने पर आज दाहिने कंधे की सर्जरी डॉक्‍टरों ने की। लगगभ साढ़े तीन घंटे मुंबई के अस्‍पताल में ये ऑपरेशन चला।

Pawan Kalyan

क्‍या फैंस ने पवन कल्‍याण की इस हालत के जिम्‍मेदार?

जन सेना पार्टी ने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देते हुए ये भी खुलासा किया कि पवन कल्‍याण को कंधे में ये चोटें वर्ष 2016 में लगी थी जो बाद में और गंभीर होती गई। 2018 की 'पोराटा यात्रा' से लेकर हालिया चुनावी अभियानों तक, राजनीतिक रैलियों में उत्साहित भीड़ उनके हाथ खींचती रही थी। अपने नेता का स्‍वागत करने के लिए उत्‍साह से पार्टी के समर्थक और फैंस उनका हाथ पकड़कर खींचते थे, उन्‍होंने असहनीय दर्द चुपचाप सहा। पवन कल्‍याण अधिकारिक जिम्‍मेदारियों के कारण अपनी सर्जरी टाल रहे थे।

Pawan Kalyan

पवन कल्‍याण के क्‍या दूसरे कंधे का भी होगा ऑपरेशन?

पवन कल्‍याण की टीम ने बताया ऑपरेशन के बाद होने वो दर्द को अच्‍छी तरह मैनेज करेन के लिए डॉक्‍टरों ने दोनों कंधों का ऑपरेशन एक साथ ना करने का फैसला किया है। बाएं कंधे की सर्जरी दो महीने बाद होने की संभावना है।

चोटें और गंभीर होती गई

पार्टी ने खुलासा किया कि पवन कल्‍याण को 2016 में कंधे में चोट लगी थी, डॉक्‍टर आराम करने की सलाह दे रहे थे लेकिन वो अपनी राजनीतिक जिम्‍मेदारियां निभाते रहे। सार्वजनिक सभाओं में भाग लेते रहे। 2018 में पोराटा यात्रा में उनकी हालत बिगड़ गई। 2019 में चुनाव के दौरा रामलसीमा जिलों में चुनावी दौरों के समय दर्द बढ़ा जब वो मदनपल्‍ल में टमाटर किसानों से मिलने पहुंचे। कंधों में चोट के बावजूद लगातार लोगों से हाथ मिलाना, प्‍यार में गले मिलने के कारण उनके कंधों पर अधिक दबाव पड़ा। पार्टी ने खुलासा किया लोकसभा चुनाव और वाराही यात्रा में वो ये दर्द सहते रहे।

पवन कल्‍याण को कैसे अपनी हालत का पता चला?

पार्टी के अनुसार अप्रैल 2026 में नाक की सर्जरी के दौरान की मेडिकल जांच हुई जिसमें इस चोट की गंभीरता का पता चला। डॉक्‍टरों के अनुसार गंभीर चोट और मांसपेशियां फटी होने के बावजूद पवन कल्‍याण कैसे इतने लंबे समय तक दर्द सहते रहे इसको देखकर डॉक्‍टर भी हैरान थे। जिसके बाद उनकी मुंबई में चेकअप हुआ और शविवार को सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद पवन कल्‍याण की हालत ठीक बताई जा रही है।

पवन कल्‍याण की किस डॉक्‍टर ने की सर्जरी?

पार्टी के बयान के अनुसार मशहूर ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. दिनशॉ पारदीवाला के प्रतिनिधित्‍व में मेडिकल टीम ने पवन कल्याण के दाहिने कंधे की सर्जरी की। जिसमें पूरे तीन घंटे लगे। ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद उन्‍हें रूम में शिफ्ट कर दिया गया है।

कौन सी है ये सरकारी नौकरी, कितनी मिलती है सैलरी? जिसे हासिल करने के लिए आरुषी ने सगी विधवा मां की करवाई हत्‍या
कौन सी है ये सरकारी नौकरी, कितनी मिलती है सैलरी? जिसे हासिल करने के लिए आरुषी ने सगी विधवा मां की करवाई हत्‍या

सीएम चंद्रबाबू नायडू, गवर्नर ने जल्‍द ठीक होने की दी शुभकामनाएं

आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और आंध्र प्रदेश के गवर्नर जस्टिस (रिटायर्ड) एस. अब्दुल नज़ीर ने डिप्‍टी सीएम पवन कल्‍याण के जल्‍द ठीक होने की शुभकामनाएं सोशल मीडिया पर पोस्‍ट के जरिए दी है।

पवन कल्‍याण की अपकमिंग फिल्‍म?

फिल्‍म उस्‍ताद भगत सिंह में पवन कल्‍याण बतौर एक्‍टर आखिरी बार नजर आए थे। इसके बाद तेलगू फिल्म 'PSPK32' में नज़र आएंगे, जिसे सुरेंद्र रेड्डी ने डायरेक्ट किया है और राम तल्लूरी ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को वक्कंथम वामसी ने लिखा है। वे 'OG 2' में भी काम करेंगे।

Maharashtra Politics: शरद पवार की NCP का कांग्रेस में विलय होगा? क्‍या होगी टूट, सुप्रिया सुले ने दिया जवाब
Maharashtra Politics: शरद पवार की NCP का कांग्रेस में विलय होगा? क्‍या होगी टूट, सुप्रिया सुले ने दिया जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+