बरेली: पैथोलोजी लैब मालिक का कार समेत अपहरण

दिल्ली-रामपुर हाईवे पर स्थित एक होटल में आयोजित विवाह समारोह में भाग लेने आए पैथोलोजी लैब के मालिक का बदमाशों ने शुक्रवार आधी रात को अपहरण कर लिया।

बरेली। दिल्ली-रामपुर हाईवे पर स्थित एक होटल में आयोजित विवाह समारोह में भाग लेने आए पैथोलोजी लैब के मालिक का बदमाशों ने शुक्रवार आधी रात को अपहरण कर लिया। बदमाश संदीप को गन प्वाइंट पर उन्हीं की कार में डालकर रामपुर रोड की ओर भाग निकले। कार, कैश और ज्वेलरी लूटने के बाद अपराधियों ने व्यापारी को रामपुर के मिलक इलाके में पेड़ से बांध दिया और फरार हो गए।

गोली मारने की धमकी दे बनाया बंधक

गोली मारने की धमकी दे बनाया बंधक

दुस्साहसिक वारदात का शिकार हुए संदीप माहेश्वरी राजेन्द्र नगर के रहने वाले हैं और डीडीपुरम में एसआरएल पैथोलोजी लैब संचालित करते हैं। शुक्रवार रात वह परिवार के साथ रामपुर रोड स्थित मान्या पैलेस में रिश्तेदारी की शादी में आए थे। रात करीब 12 बजे वह घर जाने को होटल से बाहर आए। परिवार होटल में पीछे रह गया। अभी वह पार्किंग से कार निकाल ही रहे थे कि आसपास मौजूदा चार नकाबपोश बदमाशों ने उनको दबोच लिया। संदीप की कार में ही गोली मारने की धमकी देकर उनको बंधक बना लिया।

रामपुर पुलिस का फोन आते में बरेली में मचा हड़कंप

रामपुर पुलिस का फोन आते में बरेली में मचा हड़कंप

बदमाश उनको गाड़ी में रामपुर की ओर भाग निकले। भाई शशांक चांडक ने बताया कि बदमाशों ने संदीप माहेश्वरी के साथ रास्ते में मारपीट कर ज्वेलरी, कैश, घड़ी आदि लूट लिया। इसके बाद उनको मिलक इलाके में रामसिंग ढाबे के पास पेड़ से बांध दिया। बदमाश उनकी एक्सेंट कार लूटकर फरार हो गया। संदीप किसी तरह बंधनमुक्त हुए और ढाबे पर जाकर मदद मांगी। ढाबा मालिक ने डायल 100 पर खबर की तो रामपुर के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। रामपुर से फोन आते ही बरेली पुलिस में हड़कंप मच गया। रामपुर पुलिस ने संदीप को रात ढाई बजे होटल पहुंचाया। पता होते ही एसपी सिटी, सीओ समेत कई अधिकारी होटल पहुंच गए। पुलिस अफसरों का कहना है कि हालात देखते हुए लगता है कि बदमाशों ने रैकी कर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों की तलाश में बरेली से मुरादाबाद तक पुलिस को अलर्ट कर दिया है। वारदात से माहेश्वरी परिवार बहुत दहशत में है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाशों के चेहरे

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाशों के चेहरे

बरेली शहर में रामपुर रोड से पैथोलोजी लैब मालिक संदीप माहेश्वरी को अगवा करने के बाद बदमाश जब रामपुर की ओर जा रहे थे तो उन्हें रास्ते में टोल प्लाजा पर रुकना पड़ा। लूटी गई कार में सवार बदमाश टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। हड़बड़ी में टोल से गुजरते हुए उनकी कार बंद भी हुई थी।

बरेली से मुरादाबाद-रामपुर तक तलाश
व्यापारी से कार, कैश और ज्वेलरी लूटने के बाद बदमाश रामपुर की ओर भाग निकले। वारदात में किसी ऐसे गिरोह का हाथ होने की आशंका है, जिसके तार बरेली के साथ मुरादाबाद और रामपुर से जुड़े है़। बरेली में कार लूट की ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी है, जबकि व्यापारी या कार का अपहरण कर रामपुर-मुरादाबाद में बांधकर छोड़ दिया गया। कार लूटकर बदमाश भाग निकले। बदमाशों को पकड़ने के लिए बरेली, रामपुर, मुरादाबाद जिलों की पुलिस संयुक्त रूप से तलाश में जुटी हैं। लगातार हो रहीं घटनाओं से रुहेलखंड के व्यापारियों में दहशत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+