फिर शुरू सुलह की कवायद, मुलायम से मिले अखिलेश

समाजवादी पार्टी के भीतर सुलह की कोशिशें फिर से तेज, अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर की मुलाकात

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के भीतर मचे घमासान के बीच एक बार फिर से सुलह की कोशिशें तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मुलाकात की है। अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह उस वक्त मुलाकात की है जब दोनों ही सपा पर स्वामित्व की लड़ाई चुनाव आयोग में लड़ रहे हैं। एक तरफ जहां अखिलेश यादव ने खुद को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है तो दूसरी तरफ मुलायम सिंह यादव ने सपा को उनकी पार्टी बताते हुए कहा कि साइकिल उनका हस्ताक्षर है और यह पार्टी उनकी है। सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव इस विवाद के बीच पार्टी के अध्यक्ष का पद छोड़ सकते हैं।

mulayam

माना जा रहा है कि अखिलेश यादव और मुलायम के बीच यह मुलाकात सुलह के लिए हुई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो यह मुलाकात महज एक औपचारिक मुलाकात है। कयास लगाए जा रहे थे कि इस मुलाकात में शिवपाल सिंह यादव भी शिरकत करेंगे, लेकिन शिवपाल यादव ने इस मुलाकात से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, उन्होंने कहा कि अगर नेताजी कहेंगे तो मुलाकात करने जाउंगा। माना जा रहा है कि अखिलेश और मुलायम एक बार फिर से कुछ शर्तों में बात करने के लिए आज देर शाम को मुलाकात कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले नरेश अग्रवाल ने कहा था कि अखिलेश के साथ 90 फीसदी विधायक हैं और वह पार्टी के अध्यक्ष हैं, लिहाजा पार्टी पर उन्ही का अधिकार होना चाहिए। रामगोपाल यादव ने भी चुनाव आयोग में यही बात रखते हुए अखिलेश के स्वामित्व वाली सपा को मान्यता देने की बात कही थी। बहरहाल अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि चुनाव आयोग ने इस पूरे विवाद पर क्या फैसला लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+