लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद एयर इंडिया फ्लाइट में मरा मिला यात्री, जांच में जुटी पुलिस
Lucknow Airport News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एयर इंडिया की फ्लाइट (AI2845) जो दिल्ली से लखनऊ पहुंची थी उसमें एक यात्री अपनी सीट पर मृत पाया गया जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।
एयर इंडिया की फ्लाइट शुक्रवार की सुबह 8.10 पर जब लखनऊ के एयरपोर्ट पर लैंड की तब फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने इसे उठाने की कोशिश की लेकिन कोई रिसपांस नहीं मिला। जिसके बाद फ्लाइट में मौजूद डॉक्टरों ने उस यात्री की जांच की और मृत घोषित कर दिया है। जिसके बाद स्ट्रेचर पर रखकर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कौन है ये शख्स
मृतक की पहचान आसिफ उल्हा अंसारी के रूप में हुई है, जिसे फ्लाइट अटेंडेंट ने अपनी सीट पर मरा पाया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट में इस यात्री ने अपनी सीट बेल्ट नहीं खोली थी जिसके साफ हो चुका है कि इस शख्स की मौत मिड एयर में हो गई।
साथ यात्रा कर रहे यात्री ने क्या कहा?
इस शख्स के साथ यात्रा कर रहे कोपेसेंजर ने बताया कि अंसारी ने उड़ान के दौरान अपनी सीटबेल्ट नहीं खोली थी और न ही अपने खाने को छुआ था। उसने कहा "ऐसा लग रहा था कि वह बिल्कुल भी हिल नहीं रहा।"
जांच में जुटी पुलिस
हालांकि पुलिस ने बताया कि इस यात्री की मौत किस वजह से हुई इसका खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चलेगा। हालांकि पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस यात्री की मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य डिटेल की समीक्षा कर मौत का कारण पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
दिल्ली एयर पोर्ट पर एयर इंडिया की गतली से वृद्ध महिला यात्री को हुआ था ब्रेन स्ट्रोक
बता दें कुछ दिन पहले दिल्ली पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर 82 वर्षीय महिला यात्री को ब्रेन स्ट्रोक हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यात्री के घर वालों का आरोप था कि उन्हें बेंगलुरू जाना था और एयर इंडिया ने उनके लिए व्हीलचेर बुक नहीं की थी जिसके कारण उन्हें टिकट काउंटर तक पैदल ही जाना पड़ा और वो थक कर गिर गई और उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हो गया। वो चलने फिरने को मजबूद थी।
हालांकि एयर इंडिया ने परिवार के इन दावों को खारिज किया है। एयर इंडिया ने कहा व्हीलचेयर के लिए महिला यात्री द्वारा एक घंटे तक इंतजार करने के आरोप निराधार हैं।












Click it and Unblock the Notifications