'मतगणना से पहले पार्टी वर्कर्स को किया जा रहा नजरबंद', Video पोस्ट कर अखिलेश यादव ने SC से की ये अपील
लोकसभा चुनाव के तहत मतगणना से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी और योगी सरकार को निशाने पर लिया है। सपा नेता ने यूपी के कई जिलों में विपक्षी दलों को नेताओं के खिलाफ कथित रुप से एक्शन को अवैध बताया और कहा कि ऐसा करने एक ही मकसद है कि पार्टी वर्कर वोटिंग की गिनती के मौके पर मतगणना केंद्रों तक ना पहुंच सकें।
543 सदस्यीय लोकसभा के लिए वोटों की गिनती मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू होगी। इससे पहले सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं को स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

इस बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने विपक्षी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को अवैध रूप से हिरासत में लेने का आरोप लगाया। अखिलेश ने दावा किया कि इस तरह के एक्शन इललिए लिए जा रहे हैं ताकि वे मंगलवार को वोटों की गिनती में शामिल ना हो सकें।
अखिलेश यादव ने वीडियो पोस्ट कर मामले में सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की अपील की। उन्होंने कहा "माननीय सर्वोच्च न्यायालय, चुनाव प्रमुख और पुलिस प्रमुखको तत्काल इस तथ्य का संज्ञान लेना चाहिए कि उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर, अलीगढ़, कन्नौज के अलावा कई जिलों में जिलाधिकारी और पुलिस यादव ने सोमवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, प्रशासन विपक्ष के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को उनके घरों में अवैध रूप से हिरासत में ले रहा है ताकि वे कल होने वाली मतगणना में भाग न ले सकें।












Click it and Unblock the Notifications