VIDEO UP Civic Polls Result 2017: वोट काउंटिंग के समय आपस में भिड़े समर्थक
सुबह से मतगणना जारी है लेकिन अव्यवस्था के चलते पांच घंटे बाद भी सटीक आंकड़े प्रशासन उपलब्ध नहीं करा सका है।
रामपुर। रामपुर में नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना के लिए बनाए गए मतगणना स्थल मंडी समिति में काउंटिंग टेबल के करीब समर्थक आपस में भिड़ गए, जिससे मतगणना स्थल पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने बलपूर्वक समर्थकों को अलग किया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी पिट गए। पुलिस ने दो हंगामा करने वाले समर्थकों को हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि सुबह से मतगणना जारी है लेकिन अव्यवस्था के चलते पांच घंटे बाद भी सटीक आंकड़े प्रशासन उपलब्ध नहीं करा सका है। देर से आए आंकड़ों के मुताबिक समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी फातमा जबीं करीब 2800 वोटों से भाजपा प्रत्याशी दीपा गुप्ता से बढ़त बनाई हुई हैं। वहीं तीसरे पायदान पर निर्दलीय उम्मीदवार रेशमा अफरोज चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications